शाँति पुर्ण चुनाव सम्पन्न कराने पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,,,ग्रामीणों को मतदान करने किया गया जागरूक…

जशपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है, जिसमें दो चरणों में छत्तीसगढ़ राज्य में चुनाव होंगे। पहला चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा, चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। इसी क्रम में आज छत्तीसगढ़ झारखंड बॉर्डर के सबसे सेंसिटिव इलाका ग्राम साई टांगरटोली में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।
फ्लैग मार्च यात्रा में मुख्य रूप से पुलिस उप महानिदेशक डी. रवि शंकर, एडिशनल एसपी मनीष कश्यप,एसडीओपी शेर सिंह बहादुर,एवं पुलिस बल के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस उप महानिदेशक डी.रविशंकर ने सर्वप्रथम गाँवों में पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान करने के लिए जागरूक किया और सभी अराजक गतिविधियों पर पुलिस को सूचना देने के लिए भी अनुरोध किया वहीं पुलिस महानिदेशक लोगों के साथ पैदल फ्लैग मार्च कर पूरे गांव में भ्रमण भी किया।


