September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चोरी के दो अलग अलग मामलों में पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार

बलरामपुर/रामानुजगंज। जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज में कालेज की छत में लगे स्ट्रीट लाइट चोरी करने एवँ मोबाइल एसेसरीज व चॉइस सेंटर में काउंटर से रुपए एवँ मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

          पहली घटना बलरामपुर जिले के आरागाही पालीटेक्निक कालेज की है वहाँ के चौकीदार के पद पर पदस्थ बुलगांव निवासी प्रदीप सिंह ने दिनाँक 5 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई की दिनाँक 4 मार्च की रात में अपने साथी चौकीदार के साथ चौकीदारी कर रहे थे तभी रात में ग्राम सुभाष नगर निवासी ओम सरदार व प्रसन्नजीत दोनो पॉलिटेक्निक कॉलेज का गेट फांदकर कॉलेज की छत में लगे 6नग स्ट्रीट एलईडी लाइट को चोरी करके ले गए।चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया किंतु वे अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए।रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से 6 नग एलईडी लाइट कीमती करीब 21000 रुपए एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो एक्सट्रीम कीमती करीब 100000 रुपए कुल 121000 रुपए जप्त कर दोनों आरोपियों ओम सरदार पिता मंगल सरदार उम्र 19 वर्ष निवासी सुभाषनगर चौकी तातापानी एवँ प्रसन्नजीत मंडल पिता पुष्पजीत मंडल 22 वर्ष निवासी सुभाषनगर चौकी तातापानी को गिरफ्तार कर धारा 331(4),305 के तहत न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

दूसरी घटना में प्रार्थी सूर्यकुमार निवासी धनपुरी द्वारा दिनांक 12.01.2026 को थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया था की उनके मोबाइल एसेसरीज व चॉइस सेंटर में दिनांक 12.01.2026 को दोपहर लगभग 12.00 बजे एक व्यक्ति घुसकर काउंटर से 5200 रूपये व एक नग जिओ कंपनी का मोबाइल फोन चोरी करके ले गया की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में धारा 303(2), 331(3) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया गया गया था।दुकान का सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर आरोपी की पहचान तामेश्वर नगर निवासी अमन मिस्त्री के रूप में हुई थी।आरोपी अपराध कायमी पश्चात से ही फरार चल रहा था जिसे दिनांक 05.03.2026 को मुखबिर द्वारा सूचना पर आरोपी अमन मिस्त्री होली त्यौहार मनाने अपने निवास आया हुआ जो रामानुजगंज में मोटरसाइकिल से घूम रहा है।तत्काल थाना रामानुजगंज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए अमन मिस्त्री की घेराबंदी की गई और अमन मिस्ट्री को दबोच लिया गया। पूछताछ पर उसने जुर्म स्वीकार किया।उसके कब्जे से चोरी किए गए पैसों 500 रुपए वो चोरी किया गया जियो मोबाइल व घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमती करीब 80000 रुपए की बरामदगी की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

       उक्त चोरी के प्रकरण के आरोपियों के गिरफ्तारी एवं चोरी का मशरूका बरामद कर जप्ती की कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू थाना प्रभारी रामानुजगंज, प्रधान आरक्षक संजीव सिंह, महामाया सिंह, नागेश्वर पोर्ते, की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!