July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ऑनलाइन ठगी कर नौ वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,बरियों पुलिस की कार्यवाही…

राजपुर/बरियों। भोले भाले ग्रामीणों  को लाटरी लगने का झाँसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को बरियों पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल किया है। आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था जिसे झांसी, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

          पुलिस ने बताया कि ग्राम खुखरी निवासी मनोज कुमार यादव द्वारा चौकी बरियो में में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपीगण के द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से लॉटरी लगने का झांसा देकर कई बार में कुल 1,85,800 रूपये की ठगी कर बैंक खाता नम्बर 35073282220 एवं 34250979223 में ठगी की राशि को हस्तांतरित कराया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध चौकी बरियो, थाना राजपुर में धारा 420, 120 बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान बैंक खाते का स्टेटमेंट एवं अन्य तकनीकी सहयोग से मोबाईल नम्बर 95169-98093, 73094-20233 प्राप्त कर विवेचना करते हुए धोखाधड़ी की आरोपिया संगीता इनवर्ती को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था। प्रकरण का अन्य आरोपी गोलू अहिरवार जो गिरफ्तारी की डर से घटना दिनांक के बाद से करीब 09 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। आरोपी गोलू अहिरवार की पता-तलाश हेतु कई बार प्रयास करने के बाद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

           जिसके बाद अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले का नए सिरे से अवलोकन कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चौकी प्रभारी बरियो उनि सुभाष कुजूर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम को आरोपी की धर-पकड़ हेतु मैन्युअल एवं तकनीकी सहयोग से विवेचना करने तथा आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी द्वारा पुलिस टीम को लगातार मॉनीटर किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी को पकड़ने हेतु उसके रूके होने के सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी, तभी आरोपी के झांसी, उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 22/03/2025 को उत्तर प्रदेश पहुंच कर प्रकरण के आरोपी गोलू अहिरवार पिता मनोज अहिरवार, जाति हरिजन, उम्र 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला गांधीगंज, पुलिस चौकी के पास, थाना मउरानीपुर, जिला झांसी (उ.प्र.) को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर चौकी बरियों लाया गया है जहाँ आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

         उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी बरियो उप निरीक्षक सुभाष कुजूर, सउनि कृष्णानंद सिंह, प्रधान आरक्षक ईश्वर प्रताप सिंह, आरक्षक रंजीत गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!