
शंकरगढ़/राजपुर। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
शंकरगढ़ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के द्वारा थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई की दिनांक 3/9/2025 के दोपहर 2:00 बजे बैल बकरी चराने गोलाडिपा बजरमारा जंगल गई थी वहां पर केवल पीड़िता बैल बकरी चरा रही थी। कुछ देर बाद गांव का सतेश्वर कोरवा पीड़िता के पास आया और जबरन झाड़ी तरफ खींचकर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। जिसके बाद दिनांक 4/9/2025 दिन गुरुवार को पीड़िता अपने बहन के साथ भरतपुर बाजार करने के गई थी। बाजार से वापस चार-पांच बजे घर आ रहे थे तभी रास्ते में सतेश्वर पीछे-पीछे आया और गंदा-गंदा बोलते हुए पीड़िता को जबरदस्ती कर खींचने लगा। जिसके बाद वह घर वापस आकर घटना के बारे में अपने परिजनों को बताने के बाद दिनांक 7.9.2025 को रिपोर्ट दर्ज करया गया।
पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना शंकरगढ़ में धारा -64, 351 (2)भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी सतेश्वर पहाड़ी कोरवा पिता बउला पहाड़ी कोरवा जाति पहाड़ी कोरवा उम्र 25 वर्ष निवासी पोड़ीकला थाना शंकरगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।



