July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तकनीकी आधारित विकास मॉडल समझने अध्ययन भ्रमण हेतु जनप्रतिनिधी दल गुजरात रवाना

बलरामपुर/राजपुर। ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और तकनीकी आधारित विकास मॉडल को समझने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों का दल गुजरात राज्य के लिए अध्ययन भ्रमण पर रवाना हुआ है।

       पांच दिवसीय यह अध्ययन भ्रमण 30 जनवरी से 03 फरवरी तक प्रस्तावित है। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल गुजरात में ग्रामीण विकास योजनाओं, आधुनिक तकनीकी नवाचारों तथा कृषि क्षेत्र में GIS (भौगोलिक सूचना प्रणाली) के उपयोग का अध्ययन करेगा। इस दौरान दल द्वारा BISAG (भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान), अमूल दुग्ध डेयरी, बायोगैस संयंत्र एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों का अवलोकन किया जाएगा।

       अध्ययन भ्रमण दल में जनपद पंचायत राजपुर से अध्यक्ष विनय भगत एवं उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, जनपद पंचायत शंकरगढ़ से अध्यक्ष चिंतामणि भगत, जनपद पंचायत वाड्रफनगर से अध्यक्ष शशि सिंह पोर्ते एवं उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, तथा जनपद पंचायत कुसमी से उपाध्यक्ष अशोक सोनी शामिल हैं।यह अध्ययन भ्रमण जिले में सतत एवं नवाचारी ग्रामीण विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!