September 23, 2026 |

BREAKING NEWS

सरना स्थल पर धूमधाम से मनाया गया कर्मा पर्व,पारंपरिक नृत्य और गीतों से गूंजा परिसरचलती बाइक पर गिरी सूखे पेड़ की टहनी,युवक की मौके पर मौतमवेशी तस्करी का फरार 12 वां आरोपी मध्य प्रदेश से गिरफ्तार, बलंगी पुलिस ने भेजा जेलनाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी,अभिभावकों का कोर्ट में होगा पेशीजिले के सभी थानों और चौकियों में ई-चालान व्यवस्था शुरू,मौके पर ही कटेगा ऑनलाइन चालानगौकशी के आरोप में छः गिरफ्तार, जंगल से मिला था अवशेषमवेशी तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार,चार भैंसें मुक्तजिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तार
कोरियाक्राइमचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सेंदुर नदी पर रेत में दबे अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप,,,जाँच में जुटी पुलिस…

बलरामपुर। जिले के सिंदूर नदी किनारे रेत में दबा शव मिलने से मचा हड़कंप।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। शव की प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हत्या पश्चात शव को छिपाने के उद्देश्य से रेत में दबाकर छिपाया गया है।

     घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीसेमर गांव के समीप खुटान पारा स्थित सेंदुर नदी की है। बलरामपुर जिले के सतिसेमर गाँव के नजदीक सेंदुर नदी के किनारे रेत के नीचे दबा अज्ञात शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शव की स्थिति और उसे छिपाने के तरीके को देखते हुए मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही है।

     जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के खुटान पारा स्थित सेंदुर नदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने नदी किनारे रेत के नीचे दबा एक शव देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव की हालत को देखते हुए प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव का पहचान छुपाने के उद्देश्य से रेत के नीचे दबाया गया होगा। इसी आधार पर पुलिस इस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं।

     इस पूरे मामले में कोतवाली थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि, अज्ञात शव मिलने पर मर्ग कायम कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट होंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!