
सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता की टीम ने नशीला इंजेक्शन बेच रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता पाई है।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की घुटरापारा निवासी नरेश गुप्ता अपने घर से नशीला इंजेक्शन बेच रहा है। मुखबिर सूचना पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने घुटरापारा में नरेश गुप्ता के घर दबिश दी। घर पहुंचते ही नरेश गुप्ता भागने का प्रयास किया परंतु उसे पकड़ लिया गया।आरोपी के पास से एक झोले से 10 नग REXOGESIC INJECTION तथा 10 नग AVIL INJECTION बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज का केस एक अलग केस हैं जो यह बताता है कि कैसे एक इंजेक्शन लगाने वाला व्यक्ति इंजेक्शन का विक्रेता बन जा रहा है। आरोपी ने स्वयं बताया कि वह 10 नशीला इंजेक्शन खरीदता है उसमें से वह तीन-चार इंजेक्शन खुद लगाता है और बाकी के सात इंजेक्शन को बेचकर जो पैसा आता है उससे फिर इंजेक्शन खरीदता है ताकि वह इंजेक्शन खुद भी लगा सके। आज की युवा पीढ़ी इसी दलदल में फसती जा रही है लोग पहले लगाना शुरू कर रहे हैं उसके बाद पैसे की किल्लत होने पर बेचना शुरू कर दे रहे हैं या चोरी लूटपाट शुरू कर दे रहे हैं।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता सहित मुख्य आरक्षक कुमारु राम, नगर सैनिक गणेश पांडे,रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की सराहनीय भूमिका रही।



