July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

शासकीय जमीन को कब्जे की नियत से दो पक्षों में झड़प,छः आरोपी गिरफ्तारसूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबित
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशपत्थलगांवराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापार

झमाझम बारिश से पत्थलगांव के घोघरा बाँध हुआ लबालब,बाँध में आई दरार,,, ग्रामीण श्रमदान कर मरम्मत करने मजबुर…

सुमित गुप्ता/पत्थलगांव। विगत चार दिनों से पत्थलगांव में हो रही झमाझम बारिश के बाद यहाँ तमता का घोघरा सिंचाई बांध लबालब भर जाने से इसके एक हिस्से में बड़ी दरार आ गई है। यहाँ पर मुख्य बांध की मिट्टी लगातार धंस जाने से सिंचाई बांध पर टूटने का खतरा को देखकर तमता,चन्दागढ़,बटुराबहार के लोगों में दहशत बढ़ गई है।इस सिंचाई बांध के टूटने के खतरा को देखकर आसपास के किसान यहाँ क्षतिग्रस्त वाले हिस्से में श्रमदान के लिए जुट गए हैं।  स्थानीय जनप्रतिनिधि और किसानों का आरोप है कि घोघरा सिंचाई बांध की देखरेख में जल संसाधन विभाग के अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं।चंदागढ़ के पूर्व सरपंच रोशन साय का कहना है कि घोघरा मुख्य बांध पर कई जगह दरार आ गई हैं।इससे बांध की मिट्टी लगातार धंस रही है।इन दिनों लगातार बारिश के बाद यह बांध लबालब भर जाने से मिट्टी का कटाव भी बढ़ गया है।यहाँ के किसानों ने घोघरा बांध का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के संबंध में पत्थलगांव विधायक और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना दी है लेकिन बांध की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाने से किसानों ने स्वत: श्रमदान का काम शुरू कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!