October 2, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर ने ली जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक,लंबित कार्य सीआईआरपी के अनुसार समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देशअंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर कलेक्टर ने किया वृद्धजनों का सम्मान,जिले में जल्द खुलेगा विशेष वृद्धजन क्लिनिकडीएफओ ने आंगनबाड़ी के बच्चों संग बिताए खुशी के पल,खिलौने पाकर बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कानसिंचाई पम्प चोर गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेलडेटा लेबलिंग एवं एआई के लिए कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित करने वाला प्रदेश का पहला जिला बना बलरामपुर, जिला प्रशासन और प्रिज्मा एआई के बीच एमओयू पर हस्ताक्षरजंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत,पीड़ित परिवार को मिली तात्कालिक सहायतायुवा कांग्रेस चुनाव में जिले में पड़े लगभग 35 हजार वोट,अब नतीजों पर टिकीं निगाहेंप्रशासन की समझाइश और आश्वासन पर राजपुर अधिवक्ता संघ का चक्काजाम स्थगितबलरामपुर में एसीबी का बड़ा छापा,नागरिक आपूर्ति निगम का डीएम 22 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तारसेवा संकल्प अभियान के तहत कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम,500 से अधिक विद्यार्थियों को मिला भविष्य संवारने का मार्गदर्शन
क्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

लाखों के चावल लोड ट्रक लुटेरे दो आरोपी हुए गिरफ्तार,,,आरोपियों ने चालक को अधमरा कर ट्रक लेकर हुए थे फरार…

बलरामपुर। 12 लाख के चावल लोड ट्रक लुटेरे दो आरोपियों को रामानुजगंज पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ झारखंड बॉर्डर से लूटे गए चावल सहित ट्रक को बरामद किया।घटना को आरोपियों ने रामानुजगंज के बटालियन गेट के पास लूट को अंजाम दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए थे। 

     पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मो. रियाज खान पिता कल्लू खान उम्र 38 वर्ष निवासी रायपुर लाखेनगर ने बताया कि उसके साले अब्दुल हैयात के ट्रक क्रमांक CGO4NJ-0595 जो कि ट्रांसपोर्ट का काम करता है। चालक शिवकुमार साहू पूर्व में इसके यहां तीन माह काम कर चुका था, कुछ दिन छोड़ने के बाद इसी माह फिर से गाड़ी चला रहा है। दिनांक 22/09/ 2023 को जिला धमतरी कुरूद माहामाया राईस मिल से चावल लोड होकर हाजीपुर बिहार के लिये निकला था। दिनांक 23/09/2023 के रात 11.00 बजे के बाद वाहन मालिक का ट्रक चालक शिवकुमार साहू के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ तथा ट्रक का जीपीएस लोकेशन ट्रेस भी नहीं हो पा रहा था। दिनांक 25/09/2023 के 12.00 बजे दिन लगभग वाहन मालिक के स्टॉफ कमल यादव के पास ट्रक चालक के भाई राजकुमार साहू का फोन करके बताया कि दिनांक 24/09/2023 के रात में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा के चालक शिवकुमार,निवासी ग्राम धवई, जिला सिंगरौली को जान से मारने की नीयत से मारपीट कर बटालियन के पास रामानुजगंज सड़क किनारे फेंक दिया है बेहोश पड़ा है। मारपीट करने वाले लोग ट्रक में लोड चावल जिसकी कीमत 12 लाख रूपये को लूट कर ले गये है। आवेदक के रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।  

      तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना की मिली कि गोदरमाना में एक ट्रक में संदेह की हालत में ट्रक से बोरा उतार रहे है। जहां जाकर दबिश देने पर संतोष गुप्ता निवासी गोदरमाना व जितेन्द्र गुप्ता,राजू गुप्ता दोनो निवासी जनेवा थाना भण्डरिया ट्रक के पास मिले। उन्हे थाना लाकर पूछताछ करने पर पता चला कि रामानुजगंज के वार्ड नंबर 01 निवासी राजू गुप्ता तथा वार्ड नंबर 08 निवासी अजय गुप्ता दोनो इनके पास आकर बोले कि एक ट्रक में हमारा माल है ट्रक का ब्रेक डाउन है माल को कहीं दो-चार दिन के लिये रखवा दो हम उसका भाड़ा दे देंगे।इनका विश्वास कर ट्रक को मनोज ठाकुर अपने साथी मोहन सोनी के साथ लाया वहां राजू और अजय भी थे। जब माल उतारने लगे तब संतोष गुप्ता लोग देखे कि उतारे जा रहे माल के बोरा में सहकारी विपणन संघ लिखा है यह तो सहकारी माल है इतना सुनते ही चारो भाग गये। नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को कन्हर नदी के पास पकड़ कर पूछताछ पर दोनों आरोपी राजू गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता जाति रौनियार उम्र 44 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 रामानुजगंज एवं अजय गुप्ता पिता रामवृक्ष गुप्ता उम्र जाति रौनियार उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड न.12 रामानुजगंज उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।आरोपियों के निशादेही पर गोदरमाना से लूट की ट्रक तथा उसमें भरा चावल कीमत लगभग 12 लाख रूपये को जप्त करते हुए दोनो आरोपियों को धारा 394 के तहत गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा दिया गया है।

इस कार्यवाही थाना प्रभारी संतलाल आयाम, उनि के. डी. लकड़ा, उनि बी. एन. शर्मा, प्र. आर. अतुल दुबे, प्र. आर नारायण तिवारी, आर. रूपेश गुप्ता सक्रिय थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!