July 30, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीदेशराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षा

संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज ने क्षेत्र वासियों को दी करोड़ो की सौगात,,,13 विभिन्न सड़को का किया भूमि पुजन…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायत को जोड़ने वाली सड़कों का करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली लगभग तेरह विभिन्न सड़कों का सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने भूमी पूजन कर शुभारंभ किया है।


   क्षेत्र में जनताओं की लगातार मांगों को ध्यान में रखते हुए सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने आज क्षेत्र की जनता को करोड़ों रुपये की सौगात दी है। चिंतामणि महाराज ने करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 13 सड़कों का भूमि पूजन किया है। चिंतामणि महाराज ने रेवतपुर चौक के पास पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर सड़क का भूमि पूजन किया इसके पश्चात उन्होंने तत्काल ही वहां खड़ी जेसीबी से रेवतपुर सड़क निर्माण के मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। भूमि पूजन के पश्चात जेसीबी लगाकर तत्काल ही सड़क मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया जिससे जनता में अपार हर्ष का माहौल है।इस दौरान संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम के दौरान मनोज अग्रवाल निलेश जायसवाल सुनील सिंह पंकज जयसवाल सहित वन विभाग में अधिकारी कर्मचारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारी कर्मचारी सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद थे।


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना के तहत बनने वाली सड़क :-
1 – रेवतपुर से खोखनिया लंबाई 5.75 किमी लागत 307.40 लाख।
2 – रेवतपुर धंधापुर से उरमाडाँड़ लंबाई 4.05 किमी लागत 72.14 लाख।
3 – रेवतपुर से परसवारकला लंबाई 3.35 किमी लागत 58.39 लाख।
4 – चरगढ़ से कोरगी खास लंबाई 14.56 किमी लागत 519.42 लाख।
5 – भेस्की से भेस्की कोरवापारा लंबाई 2.00 किमी लागत 35.06 लाख।
6 – सेमरा से बकसपुर लंबाई 2.68 किमी लागत 53.87 लाख।
7 – अंबिकापुर रामानुजगंज रोड से डाँड़खडुवा लंबाई 4.87 किमी लागत 107.23 लाख।
8 – अंबिकापुर रामानुजगंज रोड से परती लंबाई 2.98 किमी लागत 58.82 लाख।
9 – नरसिंहपुर से दुप्पी खास लंबाई 10.30 किमी 211.90 लाख।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क विकास योजना के तहत बनने वाली सड़क :-
1 – अखोरा से बदौली लंबाई 3.50 किमी लागत 64.95 लाख।
2 – बरियों से बादा लंबाई 5.50 किमी लागत 118.72 लाख।
3 – कर्रा से घोड़बंधा लंबाई 2.90 किमी लागत 55.89 लाख।
4 – राजपुर कुसमी रोड से बलरामपुर लंबाई 1.60 किमी लागत 39.64 लाख।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!