खेत खलिहान में पैदल चलकर संसदीय सचिव पहुँचे निरीक्षण करने,,,सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ…

राजपुर। अपने क्षेत्र में लगातार जन सम्पर्क कर रहे सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज ने आज लोधी डाँड़ व लिपलिपि डाँड़ क्षेत्र का दौरा किया जहाँ उन्होंने कई किलोमीटर पैदल चलकर स्थानीय समस्याओं से रूबरू हुए।

संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज बुधवार को ग्राम रेवतपुर विभिन्न सड़को में भूमि पुजन करने पहुँचे थे।जहाँ उन्होंने पहले तो लोधीडाँड़ सड़क से धंधापुर जोड़ने वाली सड़क में एरिगेशन द्वारा बनाये जा रहे पुल का निरीक्षण किया।संसदीय सचिव चिन्तामणी महराज उंक्त पुल के निरीक्षण हेतु कई किलोमीटर खेत खलिहान में पैदल चलकर उंक्त पुल पर पहुँचे व निर्माण कार्य की जानकारी ली। उन्होंने एक वर्ष पुर्व प्रारम्भ हुए पुल अब पूरा नही होने पर नाराजगी जाहिर की।उन्होंने मौके पर एरिगेशन के अधिकारियों की क्लास ली व पुल को जल्द पुर्ण करने का दिशा निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने खेत खलिहान पैदल ही पारकर धंधापुर पहुंचे एवं वहां से लिपलिपि डाँड़ में बन रहे पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने लोगों से भी मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं को जाना।

पंप के लिए लगाया गया सोलर प्लेट के नीचे ही लगाई जन चौपाल :-
संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने पुल पुलिया के निरीक्षण करने के पश्चात वे लोधीडाँड़ के यादव पारा पहुंचे जहाँ उन्होंने एक घर के बाहर ही सोलर पंप के लिए लगाई गई सोलर प्लेट के नीचे ही कुर्सी लगाकर बैठ गए एवं जन चौपाल लगाया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। लोधीडाँड़ के यादवपारा में ग्रामीणों ने अपने पास संसदीय सचिव को पाकर काफी खुश हुए जिसके बाद ग्रामीणों ने अपने गांव कि समस्याओं को खुलकर रखा। उन्होंने गांव में लाइट एवं सड़क सुधार के लिए संसदीय सचिव से गुहार लगाई। ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए उन्होंने तत्काल बिजली विभाग को फोन लगाकर तत्काल विद्युत व्यवस्था सुधार करने का दिशा निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों के मांग पर जल्द ही सड़क सुधरवाने का भी आश्वासन दिया।
देखें वीडियो



