छ.ग. संजीवनी 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ के 102 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने अपनी 5 सूत्रीय मांग रखते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा।

मीडिया को बताते हुए कर्मचारियों ने कहा ,मांग पूरा न होने पर आगे हड़ताल करने की चेतावनी दी।
आपको बता दे कि, एंबुलेंस कर्मचारी पिछले 5 वर्षो से अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर संघर्षरत है। जीवीके इएमआरआई कंपनी में पूर्व कार्यरत 6-7 वर्ष अनुभवी 108 संजीवन एक्सप्रेस और 102 महतारी एक्सप्रेस में कार्यरत लगभग 150 कर्मचारियों की नियुक्ति आज तक नहीं हो पाई है।
कर्मचारियों ने बताया कि, सरकार की उदासीनता और स्वास्थ्य विभाग तथा ठेका कंपनियों की लापरवाही का खामियाजा कर्मी भुगत रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 102 महतारी एम्बुलेंस संचालन की जिम्मेदारी नई ठेका कप को दे दिया गया है। कर्मचारियों ने आवेदन पत्र के माध्यम से आरोप लगाते हुए उक्त ठेका कंपनी द्वारा 102 महतारी एंबुलेंस सेवा के संचालन हेतु कर्मचारियों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।
उक्त विज्ञापन में 10 वर्ष अनुभवी पुराने कर्मचारियों को काम पर रखने और कितने पदों की संख्या का कोई उल्लेख न किया गया है। दिनांक 01/09/2023 से केम्प ठेका कंपनी द्वारा बस्तर संभाग के लोगों को रायपुर में बुलाया गया था। जहां भता प्रक्रिया में शामिल होने आए लोगों को बताया गया कि प्रत्येक कर्मचारी से ₹50000/- लिया जाएगा और तीन माह के परीक्षा ३ । ३ पर रखा जाएगा। कार्य संतोषजनक नहीं होने पर निकाल दिया जाएगा और पैसे भी वापस नहीं किए जाएंगे। ईएमटी पद के लिए शैक्षिक योग्यता बीएससी नर्सिंग मांगा गया है जो वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों के पास नहीं है। पूर्व सेवा प्रदाता जीवीके ईएमआरआई भारत के अधिकांश राज्यों में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा प्रदान करने वाली है, जिसकी सेवा शर्तें और मानक उच् जीवीके ईएमआरआई कंपनी प्रतिवर्ष कर्मचारियों को रिफ्रेशर ट्रेनिंग देती है, जिससे कर्मचारियों के कार्य कुशलता में कभी ना 3. नई 102, महतारी एंबुलेस सेवा प्रदाता केम्प कंपनी दवारा नई भर्ती प्रक्रिया का कोई औचित्य ही नहीं है। पुराने कर्मचारियों को कार्यरत स्थल पर यथा स्थान नियुक्ति दिए जाने की बात कही है,
वर्तमान सरकार पर भी वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
वर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने विपक्ष में रहते हुए हमारे 2018 के ऐतिहासिक आंदोलन में वादा किया था कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस एवं 102 महतारी एंबुलेंस सेवा को ठेका प्रथा से मुक्त किया जाएगा ।

मांग पत्र
1-102 महतारी एंबुलेंस सेवा का नई सेवा प्रदाता ठेका कंपनी के द्वारा जारी भर्ती विज्ञापन को निरस्त कर, 10 वर्षों से उक्त सेवा में कार्य करने वाले अनुभवी कर्मचारियों को उनके वर्तमान कार्य स्थल पर पुनः पदस्थापना किया जाए और 2018 से शेष बचे हुए कर्मचारियों का समायोजन किया जाए।
2-108/102 कर्मचारियों को 2-3 माह कार्य करा कर एक माह का वेतन दिया जाता है, पूर्व बकाया वेतन का भुगतान तुरंत किया जाए और कर्मचारियों को प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह : वेतन भुगतान जारी किया जाए।
3- संजीवनी 108/102 महतारी एंबुलेंस सेवा मे कार्यरत समस्त कर्मचारियों को 2018 से 2023 तक का वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ अब तक नहीं दिया जा रहा है, जिसे यथाशीघ्र एरियर के में एकमुस्त भुगतान किया जाए।
4-108/102 एम्बुलेंस कर्मचारियों से 8 घंटे का कार्य लिया जाना निर्धारित किया जाए, कार्य का ओवरटाइम राशि दिया जाए। अति
5-कांग्रेस के यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को छत्तीसगढ़ में ठेका की जंजीरों से किया जाए। 108/102 एबुलेंस कर्मचारी के प्रति, आदरणीय मुख्यमंत्री के वादे का लाज रखते भरोसा को सत्य साबित किया जाए।



