November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

8 एवं 9 जनवरी 2025 को होगा पंचायतों का आरक्षण

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 के अंतर्गत जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच व वार्ड पंच का आरक्षण व महिलाओं के प्रवर्गवार आबंटन एवं आरक्षण की कार्यवाही किया जाना है। इसके लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा आरक्षण की कार्यवाही सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष एवं सदस्यों के आरक्षण 09 जनवरी 2025 को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। इसके लिए अपर कलेक्टर श्री इंद्रजीत बर्मन को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जिले के सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाले समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंच एवं महिलाओं के प्रवर्गवार आबंटन एवं आरक्षण 08 जनवरी 2025 को प्रातः 10 बजे से संबंधित जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। इसके लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!