September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

पद्म पुरस्कार 2027,10 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाईन नामांकन प्रस्तुत

बलरामपुर भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 के लिए देश के सर्वाेच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार श्रृंखला के अंतर्गत पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों हेतु नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन एवं अनुशंसा की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संचालित की जा रही है।
जिला महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अंतर्गत ऐसे योग्य एवं पात्र व्यक्तियों, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट एवं उत्कृष्ट योगदान दिया है, उनके नामांकन प्रस्ताव निर्धारित पात्रता एवं मापदंडों के अनुरूप प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति अथवा संस्थाएं भारत सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पोर्टल www.awards.gov.in पर ऑनलाइन नामांकन कर सकते हैं।
जिला स्तर पर नामांकित व्यक्तियों की जानकारी एवं अनुशंसा संबंधी विवरण 10 जुलाई 2026 तक जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, बलरामपुर को उपलब्ध कराया जा सकता है। वर्ष 2027 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
पद्म पुरस्कारों के संबंध में विस्तृत जानकारी, पात्रता, मापदंड एवं नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग, बलरामपुर से संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में श्री सत्यनारायण यादव (मोबाइल नंबर 9399100356) से कार्यालयीन समय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!