September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर में एकलव्य विद्यालय की रेलिंग गिरने के मामले में जांच के आदेश,,,तीन दिवस के भीतर जाँच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर अंतर्गत लडुआ नवापारा में निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय की रेलिंग गिरने की घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राजपुर द्वारा लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता को जांच के निर्देश जारी किए गए हैं।

     अनुविभागीय अधिकारी (रा०) राजपुर द्वारा पत्र जारी दिनांक 15 अप्रैल 2026 के अनुसार, 6 अप्रैल 2026 को एक दैनिक समाचार पत्र में राजपुर में 38 करोड़ रुपये से बन रहे एकलव्य विद्यालय की रेलिंग के संबंध में समाचार प्रकाशित किया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

     पत्र में उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग, राजपुर को निर्देशित किया गया है कि वे उक्त घटना की विस्तृत जांच कर तथ्यात्मक प्रतिवेदन तीन दिनों के भीतर प्रस्तुत करें। जांच में यह स्पष्ट किया जाएगा कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी तो नहीं हुई, जिसके कारण यह घटना घटित हुई।

निर्माणाधीन एकलव्य विद्यालय का क्षतिग्रस्त रेलिंग

          स्थानीय स्तर पर इस घटना को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है, करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे इस विद्यालय से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के निर्देश देना इस बात का संकेत है कि मामले में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!