September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

कृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

पीएटी-2026 के माध्यम से उद्यानिकी एवं वानिकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर

बलरामपुर। प्रदेश में उद्यानिकी एवं वानिकी विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (पीएटी) 2026-27 के माध्यम से महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग में संचालित बी.एससी. ऑनर्स उद्यानिकी एवं बी.एससी. ऑनर्स वानिकी के चार वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पीएटी परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक विद्यार्थी 27 अप्रैल 2026 तक व्यावसायिक परीक्षा मंडल के वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश पूर्णतः पीएटी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु व्यापम द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
        बी.एससी. ऑनर्स उद्यानिकी पाठ्यक्रम के अंतर्गत विश्वविद्यालय से संबद्ध 16 शासकीय एवं 3 निजी महाविद्यालयों में कुल 1240 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं बी.एससी. ऑनर्स वानिकी पाठ्यक्रम हेतु 1 महाविद्यालय में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इन पाठ्यक्रमों में आधुनिक तकनीक, अनुसंधान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया जाता है। वर्तमान में उद्यानिकी एवं वानिकी क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, विशेषकर फल, सब्जी, पुष्प उत्पादन, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती तथा वन संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्रों में विशेषज्ञों की मांग निरंतर बढ़ रही है।
         जिला प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर व्यापम के अधिकृत पोर्टल vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा में सम्मिलित हों एवं इस अवसर का लाभ उठाएं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!