July 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनादेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भोले भाले लोगो को लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पास्टर गिरफ्तार

राजपुर। भोले भाले लोगो को धर्म बदलने का दबाव देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला राजपुर थाने के ग्राम लड़ुआ नवापारा की है जहाँ प्रार्थिया मती गोड पति धरम साथ गोड उम्र 48 वर्ष निवासी लडुबा नवापारा द्वारा थाना राजपुर में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसके गांव में 3-4 वर्ष पूर्व से पास्टर रंजीत निवासी झिंगाडाड करणी का इसके गांव में जमीन खरीद कर घर बनाकर रहता है। उसके द्वारा गांव में लगातार ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा है तथा गांव के भोले भाले लोगों को हिन्दु धर्म छोडकर ईसाई धर्म अपनाने पर कोई बिमारी नही होगा तथा धन संपत्ति की कमी नहीं रहेगी बाल बच्चे स्वस्थ्य रहेने बोलकर प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने पर दबाव बनाया जा रहा है। गांव के कई लोग उसकी बातों में आ गये और उसके घर पर प्रार्थना करने के लिये हर सप्ताह रविवार को जाते हैं। रंजीत बडा बोलते रहता है कि गांव में चर्च बनाऊंगा तथा धर्म बदलने के लिये झूठे बात को गांव में फैलाता है। रंजीत बड़ा झाड फुक करने के बहाने भी लोगों को अपने घर बुलाता है। कभी कभी रात में मादर बजाकर चिल्लाता है और पुरे गांव के लोगों को परेशान करता है।जो भी व्यक्ति उसके घर जाता है उसे धर्म बदलने का प्रलोभन देता है। जिससे यह अपने घर में आये दिन धर्म बदलने के लिये लडाई झगडा परिवार से करता है जिससे गांव के कई परिवार परेशान हैं। जब गावं के लोगो के द्वारा उसको समझाने का प्रयास किया गया तो यह लड़ाई झगडा पर उतारू हो जाता है। और बोलता है कि वह ईशु का पुजा करता है जिससे उसके घर में किसी का तबियत खराब नहीं होता है तथा धन रूपये की कमी नहीं होती है। प्रार्थिया के पति भी पास्टर रंजीत बड़ा के बातों में आ गये और लगभग साल डेढ़ साल से उसके पर आना जाना करते हैं।जब से उसके उसके घर आना जाना किये है तब से यह धर्म बदलने की बात बोलते हैं और धर्म नहीं बदलोगे तो परिवार को छोड दूँगा बोलते हैं। अपने धर्म का पुजा पाठ करने को कहने पर नहीं करूगा कहते हैं। इसके पति पास्टर रंजीत बडा के प्रलोभन में आकर ईसाई धर्म अपनाने की बोलते हैं। गांव के प्रानो मरकाम, पावती टेकाम, छोटे लाल टोप्पो, आनंद दास, उचित टेकाम एवं अन्य लोगो के द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया गया लेकिन यह नहीं मानता है तथा मारपीट करने की धमकी देकर धर्म बदलने की बात को बोलते रहता है। पास्टर रंजीत प्रार्थिया के धर्म को नीचा दिखाने के आशय से इसके हिन्दु समाज के धार्मिक भावनाओं को आहत व अपमानित करता है। और लगातार आहत व अपमानित करते आ रहा है। जिससे गांव के हिन्दु समाज के लोग काफी दुःखी और अपमानित महसुस कर रहे हैं।प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था और आरोपी रंजीत बड़ा घटना समय से ही फरार चल रहा था। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह के नेतृत्व में थाना राज्पुर से टीम गठित कर आरोपी रंजीत बड़ा के घरपकड हेतु लगाया गया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रंजीत बडा को पकड़कर घटना के सबंध में पुछताछ किया गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी रंजीत बड़ा के विरुद्ध धारा 299 बीएनएस एवं छ.ग. धर्म स्वातंत्रय अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर दिनांक 11.08. 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजपुर निरीक्षक भारद्वाज सिंह, उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे, सर्जन राकेश सिंह, प्र. आर. श्यामलाल भगत, आरक्षका रिंकु गुप्ता, अमृत सिंह, संतोष सिंह, नरेश तिर्की, सुनील तिर्की सक्रिय रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!