September 27, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीमनोरंजनलाइफस्टाइलशिक्षा

डीएवी पतरातु में नवरात्रि के अवसर पर बच्चों ने बिखेरे आस्था के रंग,,,दुर्गा के नौ अवतारों का दिया प्रस्तुति…

राजपुर। गुरुवार को डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, पतरातु में नवरात्रि के शुभ अवसर पर छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस, डांडिया नृत्य, देवी दुर्गा के नौ अवतारों पर आधारित लघु नाटिका इत्यादि का शानदार व भक्तिमय आयोजन हुआ जिसमें कक्षा-एलकेजी से कक्षा-दूसरी तक के नन्हें बच्चों ने बेहद उत्सुकतावश भाग लेकर सबका मन मोह लिया । ग़ौरतलब है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के तहत उनके सांस्कृतिक भावों को दृष्टिगत रखते हुए डीएवी विद्यालय हमेशा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। कार्यक्रम के शुरुआत में कक्षा-दूसरी के आयुष वर्मा ने हनुमान चालीसा का प्रवाहपूर्ण व सस्वर पाठ करके पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जहाँ माँ दुर्गा के नौ अवतारों में क्रमशः अंशिका प्रजापति, आराध्या यादव, आराध्या बंसल, कशिश यादव, अद्विपता सिंह, शिवालया सिंह, परिधि बंसल, रेखा सिंह और भूमिका यादव ने कमाल का नाट्य रूपांतरण से सबकी प्यार भरी तालियाँ बटोरीं। वहीं महिषासुर के क़िरदार में कक्षा-दूसरी के नैतिक पैकरा ने अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से वाहवाही लूटा।उक्त कार्यक्रम की सफलता में सपना गुप्ता, सीमा सिंह, सोनाली कश्यप और आयूषी सोनी का महत्तवपूर्ण मार्गदर्शन व योगदान रहा। विद्यालय के प्राचार्य आशुतोष झा ने बच्चों को नवरात्र के महत्त्व से अवगत कराया तथा बताया कि हमें अपने अंदर की नकारात्मकताओं को दूर करके सकरात्मकताओं को जगह देने की आवश्यकता है। यह त्यौहार सत्य का असत्य पर विजय का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!