September 29, 2026 |

BREAKING NEWS

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की, व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देशप्रयास विद्यालय के विद्यार्थियों ने जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली को करीब से समझासाक्षरता मूल्यांकन महापरीक्षा में जिले के 6984 शिक्षार्थी हुए शामिलबरियों में महतारी सदन का लोकार्पण,विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने छठ घाट में किया श्रमदानसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्त
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

शिक्षक दिवस पर संकुल घोरघड़ी में कार्यक्रम आयोजित,,,शिक्षकों का किया गया सम्मान…

राजपुर। विकासखंड राजपुर के संकुल केंद्र घोरगड़ी में संकुल समन्वयक रमेश सोनी की अध्यक्षता शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह एवं न्योता भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि घोरगड़ी के सरपंच श्रीमती सुसैना केरकेट्टा के द्वारा सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

      कार्यक्रम में बच्चों द्वारा शानदार सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की गई।संकुल अंतर्गत आने वाले समस्त शिक्षकों को अतिथियों द्वारा डायरी देकर सम्मानित किया गया तथा इनमें से पांच उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक धनेश्वर प्रसाद पटेल, पतियो,चिंतामणि, श्याम सुंदर चौरगे, बसंत लाल एक्का को प्रमाण पत्र , ट्रॉफी एवं डायरी से विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं नए-नए नवाचार का प्रयोग कर अध्ययन अध्यापन कराने वाले नए शिक्षक शबनम तिर्की ,कुंती साहू , रोसलीन कुजूर, अंजना बरिहा को भी मेडल एवं डायरी देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार युक्तियुक्तकरण एवं प्रमोशन द्वारा संकुल से बाहर गए शिक्षक प्रभा कुमार कुजुर,करुणा कांता लकड़ा, बद्री प्रसाद तिग्गा,लक्ष्मी प्रसाद यादव को साल श्रीफल भेंट करके सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती सुसैना केरकेट्टा ने शिक्षकों को बच्चों के बेहतर शिक्षा पर बल देते हुए कार्य करने प्रेरित किया एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी शिक्षक को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए हर संभव सहयोग करने की बात कही।

       कार्यक्रम में घोरगड़ी के सरपंच, बैढ़ी के सरपंच, समाजसेवी रामसूरत यादव ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी आदित्य पाटनवार, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी जे आर नागदेव, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के शक्ति सर, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद यादव, संकुल समन्वयक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व प्राचार्य अभय कुमार कुजूर, अमृत जार्ज लकड़ा,संकुल के समस्त शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!