November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान खरीदी के लिए समय बढ़ाने पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने मुख्यमंत्री सहित किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार

राजपुर। प्रदेश सरकार द्वारा धान खरीदी के लिए दो दिनों का समय बढ़ाने को लेकर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने मुख्यमंत्री सहित किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

   सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा एवँ लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज की उपस्थिति में मीडिया से बातचीत करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा गरीब व छोटे किसान जिनका टोकन कटने के बाद जो धान नही बेच पाए थे उनको ध्यान में रखकर धान खरीदी हेतु 5 एवँ 6 फरवरी दो दिन के लिए समिति में धान खरीदी के लिए समय बढ़ाया गया। धान खरीदी की तिथि बढ़ने से छत्तीसगढ़ के जो छोटे किसान थे वे अपना धान समिति में बेच पाए हैं।

   किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ने किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर एवँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों व विधायकों के निवेदन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के द्वारा प्रदेश के छोटे किसानों के हित को देखते हुए धान खरीदी में दो दिनों का समय बढ़ाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवँ किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!