September 20, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बजट को लेकर जिला स्तरीय प्रेस वार्ता,,,लुंड्रा विधायक ने कही ये बात…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित रेस्ट हाउस में लुण्ड्रा विधायक व प्रेस वार्ता के प्रभारी प्रबोध मिंज, सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी ,भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह तथा भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी।

       प्रेस वार्ता में बताया गया कि बजट में सरकार ने तीन पवित्र कर्तव्य तय किए हैं।उत्पादकता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाकर तेज व टिकाऊ आर्थिक विकास, आम जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति कर उन्हें समृद्धि का भागीदार बनाना तथा सबका साथ, सबका विकास के विज़न को साकार करना। बजट में वित्तीय अनुशासन के साथ विकास निवेश का संतुलन दिखता है। वर्ष 2026-27 में वित्तीय घाटा GDP का 4.3 प्रतिशत रखने का लक्ष्य तय किया गया है, जिससे कर्ज नियंत्रण में रहते हुए विकास के लिए संसाधन सुनिश्चित होंगे।

        नेताओं ने बताया कि ₹12.2 लाख करोड़ के सार्वजनिक पूंजीगत व्यय से इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और टियर-2 व टियर-3 शहरों का विकास होगा।मेक इन इंडिया 2.0 के तहत बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कैपिटल गुड्स जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में बड़े निवेश से भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का लक्ष्य है। बायोफार्मा शक्ति और इंडियन सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 युवाओं को हाई-क्वालिटी रिषर्च एंड डेवलपमेंट और इंजीनियरिंग करियर देंगे।

      MSME सेक्टर के लिए ₹10,000 करोड़ का SME ग्रोथ फंड और आत्मनिर्भर भारत फंड का विस्तार किया गया है। इससे छोटे उद्यमों को इक्विटी सपोर्ट मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर व कनेक्टिविटी के तहत नए फ्रेट कॉरिडोर, नेशनल वॉटरवेज और लॉजिस्टिक्स सुधारों से परिवहन लागत घटेगी और पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

      शिक्षा, स्किल और सेवाओं पर विशेष जोर देते हुए बताया गया कि एजुकेशन-एम्प्लॉयमेंट-इंटरप्राइजेज मॉडल से पढ़ाई को उद्योग की मांग से जोड़ा जाएगा। AVGC लैब्स, हेल्थ केयर वर्कफोर्स और यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स युवाओं और बेटियों के लिए सुरक्षित भविष्य तैयार करेंगी। कृषि क्षेत्र में भारत विस्तार, फसल विविधीकरण और मत्स्य विकास से किसानों की आय बढ़ेगी और ग्रामीण उद्यमिता को बल मिलेगा।

        महिला सशक्तिकरण के लिए SHE-Marts, सामाजिक समावेशन के लिए मानसिक स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं का विस्तार तथा व्यापार सुगमता के लिए नया आयकर कानून 2025 को ऐतिहासिक बताया गया। अंत में नेताओं ने कहा कि यह बजट युवा-केंद्रित, सुधारोन्मुख और विकसित भारत की नींव को और मजबूत करने वाला है।

      इस अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा,भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह प्रवीण अग्रवाल जनपद अध्यक्ष विनय भगत नगर पंचायत अध्यक्ष धर्म सिंह जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, जितेंद्र जायसवाल जितेंद्र जायसवाल,उदय यादव, अनिल तिवारी, मनोज बंसल, बबलू यादव,संतोष तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!