September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

छत्तीसगढ़ में आरक्षण नीति के विरोध में उतरा ओबीसी वर्ग,,, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ एसडीएम को सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है ऐसे में मौजूदा सरकार ने आरक्षण का पैंतरा खेल दिया दिया है। इस आरक्षण पैंतरे से बस्तर और सरगुजा संभाग में मुख्य रूप से ओबीसी वर्ग के लोगों नुकसान होने जा रहा है। ऐसे में सरकार के खिलाफ ओबीसी मोर्चा अब अपने हक की लड़ाई के लिए जमीन पर उतर कर लड़ाई लड़ने को कमरकस ली है।आज इसका विरोध बलरामपुर जिले के राजपुर में देखने को मिला।ओबीसी वर्ग के लोग सैकड़ों की संख्या में इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार करते हुए राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। वहीँ अपनी मांगों को लेकर आगामी 13 जनवरी को राष्ट्रीय मुख्य मार्ग 343 पर चक्का जाम करने का फैसला किया है।


           पिछड़ा वर्ग के द्वारा आज आरक्षण नीति के विरोध में राजपुर महुआपारा हाई स्कूल मैदान में भारी संख्या में महिलाएं पुरूष एवं युवा वर्ग एकत्रित होकर एकजुटता दिखाते हुए सभी आरक्षण नहीं तो वोट नहीं के नारो के साथ उन्होंने पूरे शहर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया और राजपुर एसडीएम को ज्ञापन सौंप सरकार को जगाने का प्रयास किया। उन्होंने आगामी 13 जनवरी को मुख्य मार्ग में चक्का जाम एवं अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी है।


       .    मौजूदा सरकार के आरक्षण नीति से नाराज ओबीसी मोर्चा को अब अपनी भविष्य की चिंता सताने लगी है।ओबीसी वर्ग का मानना है कि सरकार धीरे धीरे ओबीसी वर्ग की उपेक्षा कर रही है। संविधान में जब सभी वर्गों को उनकी संख्या के अआधार पर आरक्षण दिया गया है उसमें ओबीसी वर्ग को छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में उपेक्षित किया जा रहा है जबकि पुरे छत्तीसगढ़ में ओबीसी वर्ग की संख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 41 प्रतिशत और समान्य रुप से 52 प्रतिशत आंकी गई है जिसके बाद भी सरकार के द्वारा ओबीसी वर्ग को आरक्षण का लाभ नही दिया जाना दूर्भाग्यपूर्ण बात है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से लेकर शिक्षा, सरकारी नौकरी,व्यवसाय आदि में सरकार ओबीसी वर्ग को लाभ देना शून्य करते जा रही जिससे ओबीसी वर्ग के लोगों को भविष्य की चिंता सता रही है। पिछले कुछ दशकों से कई सरकारों के द्वारा धीरे धीरे ओबीसी वर्ग को सभी क्षेत्रों से शून्य किया जा रहा था जिसे बड़ी ही आसानी से उस वर्ग के स्विकार करते आ रहे थे लेकिन अब उस वर्ग को उनके भविष्य की चिंता सताने लगी है।उनका मानना है कि आने वाले समय में ओबीसी वर्ग का अस्तित्व समाप्त कर दिया जाएगा और आने वाले समय में पेशा कानून से भी ओबीसी वर्ग को समस्याएं होने वाली है।अपने आने वाले पिढ़ी को संवारने और उनकी भविष्य की चिंता दूर करने के आज छत्तीसगढ़ का पुरा ओबीसी वर्ग एक जुट हो कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अपनी मांगों को लेकर राजपुर के ओबीसी मोर्चा आगामी 13 जनवरी को सरकार के विरोध में बृहद रुप से राष्ट्रीय राज्य मार्ग 343 पर चक्का जाम कर प्रदर्शन करने जा रही है जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहेंगे। इस आंदोलन से कहीं ना कही मौजूदा सरकार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नुकसान होने का पुरा अनुमान लगाया जा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!