September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियाखेलगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव पर भारी मालवाहक वाहनों के लिए डायवर्सन मार्ग निर्धारित

बलरामपुर। मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2025 से तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 343  में तातापानी स्थित है और हर वर्ष मकर संक्रांति के अवसर पर तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण लगातार मालवाहक वाहनों का आवागमन होता रहता है। सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा भारी मालवाहक वाहनों के सुरक्षित परिवहन/आवागमन के लिए मार्ग व्यवस्था एवं डायवर्सन रूट निर्धारित किया गया है। जारी आदेश में रामानुजगंज-तातापानी-बलरामपुर-सेमरसोत तक(राष्ट्रीय राजमार्ग-343) को 13 जनवरी 2025 रात्रि 12 बजे से 16 जनवरी 2025 रात्रि 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों हेतु पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। जिसमें अम्बिकापुर से रामानुजगंज के लिए डायवर्सन मार्ग अम्बिकापुर-लटोरी-जरही-वाड्रफनगर-प्रेमनगर मोड़ से रामानुजगंज निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार कुसमी से रामानुजगंज के लिए डायवर्सन मार्ग कुसमी-राजपुर-सेमरसोत-डवरा-परसवार-प्रतापपुर-वाड्रफनगर-प्रेमनगर मोड़ से रामानुजगंज तथा रामानुजगंज से अम्बिकापुर के लिए डायवर्सन मार्ग रामानुजगंज-विजयनगर-त्रिकुण्डा-प्रेमनगर मोड़-वाड्रफनगर से अम्बिकापुर निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!