November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

एनएसयूआई ने की सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव कराने की माँग,,,सामरी विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन…

राजपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के नाम विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल के माध्यम से एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।

         संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय NSUI के उपाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने का आग्रह किया गया है। आदित्य विभु जायसवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से चुनाव न होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और उनकी समस्याएं प्रशासन तक नहीं पहुँच पा रही हैं; अतः छात्र हितों की रक्षा के लिए चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा कर पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाने आवश्यक हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जायसवाल, NSUI जिला महासचिव सूर्यकांत रवि एवं अन्य छात्र नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे जिन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग का समर्थन किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!