एकलव्य आदर्श आवसीय विद्यालय के आधे से ज्यादा बच्चे बीमार,,,संसदीय सचिव चिंतामणी महराज ने किया निरीक्षण…

राजपुर। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीमार होने की जानकारी लगने के बाद सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे एक एक छात्राओं से मिलकर उनका हाल चाल पुछा। संसदीय सचिव ने एकलव्य आवासीय कन्या छात्रावास सहित बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया।

इन दिनों एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्र-छात्राएं वाइरल संक्रमण के चपेट में है।छात्रवास में रह रहे करीब 45 से अधिक छात्र छात्रएं वायरल संक्रमण सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित हैं।वहीँ कुछ छात्राएं आई फ्लू से भी ग्रसित है। छात्र-छात्राओं के बीमार होने की खबर जैसे ही संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज को लगी वे रविवार को छात्रावास के निरीक्षण हेतु पहुंच गए। उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चों की सोने की व्यवस्था खाने पीने की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा छात्रावास में रह रहे एक-एक छात्राओं से रूबरू होकर उनके बीमारी व छात्रावास में मिल रहे सुविधाओं के बारे में पुछा। संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कन्या छात्रावास सहित बालक छात्रावास का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वायरल संक्रमण से ग्रसित छात्र-छात्राओं को बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

गौरतलब है कि राजपुर मुख्यालय में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्यनरत आधे से ज्यादा छात्र-छात्राएं विगत 4-5 दिनों से सर्दी खांसी व बुखार से पीड़ित है। कन्या छात्रावास में करीब 89 छात्राएं एवं बालक छात्रावास में 90 छात्र रह कर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रावास में रह रहे छात्र-छात्राएं भवन के अभाव में एक ही बिस्तर में दो लोग सोने को मजबूर हैं। छात्रों के लिए अलग से डाइनिंग हॉल नहीं होने के कारण छात्राएं क्लासरूम में ही बैठकर अपना भोजन करने को मजबूर है। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता एसडीएम राजपुर राजीव जेम्स कुजूर तहसीलदार यशवंत कुमार मंडल संयोजक रमेश प्रसाद आगरे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

संसदीय सचिव ने की नए भवन का निरीक्षण :- संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने एकलव्य आदर्श विद्यालय के छात्रावास के निरीक्षण के पश्चात पहाड़ी कोरवा कन्या आवासीय विद्यालय के बगल में बने नए 50 बिस्तरीय पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास के भवन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल संयोजक रमेश आगरे ने बताया कि उक्त नए भवन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्यनरत छात्रों को वहां शिफ्ट कराया जाएगा।



