November 4, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
छत्तीसगढ़सरगुजा

मंत्री अमरजीत ने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज,खिलाड़ियों को दी सौगात और खेल महोत्सव की तरफ बढ़ाया कदम।

सरगुजा_कैबिनेट मिनिस्टर अमरजीत भगत ने अपनी दिनचर्या कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और अपने शुभचिंतकों के साथ बिताई. लोगों से चर्चा कर उनकी समस्याएं और मांगों को सुना और जरूरतों को पूरा करने सौगातों का पिटारा खोला. सबसे पहले मंत्री श्री भगत ने मोतीपुर जोन, सेक्टर और बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया. इसके बाद फुटबॉल स्पर्धा में शामिल होकर खिलाड़ियों की मांगों को पूरा कर उनकी हौसलाअफजाई की. इसी कड़ी में उन्होंने खेल महोत्सव के पोस्टर का विमोचन कर इस और पहला कदम बढ़ाया. विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम मोतीपुर में बूथ, सेक्टर और जोन कार्यकर्ताओं के सम्मलेन में शामिल हुए व कार्यकर्ताओ से चर्चा किया। मंत्री श्री भगत ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया व भूपेश सरकार की महत्ती योजनाओं और उसके क्रियान्वयन पर बात की गई।खासकर सीतापुर विधानसभा में विकास कार्यों के बारे में बताया गया. जिसे ग्रामीणों की मांग के अनुरूप किया गया।


इसके अलावा आरक्षण का मामला हो, युवाओं को रोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम छ्ग में कांग्रेस की सरकार ने किया. साथ ही पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने का काम किया गया. खेल प्रेमिओं को मंच दिया जाएगा जिससे परम्परा और संस्कृति जीवित रहे. उन्होंने सम्मलेन में विधानसभा खेल महोत्सव पोस्टर का विमोचन किया. इसमें चार अलग-अलग खेल हैं, क्रिकेट, खो-खो, फुटबॉल और कबड्डी हर खेल के अलग-अलग इनाम राशि है।

*”तरक्की भरपूर-आगे बढ़ता सीतापुर”*
मंत्री भगत ने पोस्टर के माध्यम से सीतापुर और प्रदेश के विकास कार्यों को जनता से साझा किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे. इसके पश्चात मंत्री भगत फुटबाल प्रतियोगिता में शामिल हुए, जिसका शुभारंभ स्वर्गीय नारायण दुबे ने बनेया में 50 वर्ष पूर्व किया था। इस आयोजन में राज्य से ही नही बल्कि देश भर से खिलाडी प्रतिभागी के रूप में शामिल होते हैं। इसमे राज्य स्तर पर पहले स्थान कोरिया को प्रथम पुरस्कार 71000 रुपये नगद इनाम मिला, दूसरे स्थान पर जशपुर को द्वितीय पुरस्कार 35000 रुपये का नगद इनाम मिला, व स्थानीय स्तर पर प्रथम राजापुर की टीम रही जिनको 31000 रुपये का इनाम मिला, व तृतीय पुरस्कार कुमसनिया की टीम को 21 हजार रुपये इनाम मिला।

*मंत्री भगत ने दी 30 लाख की सौगात, बढ़ा उत्साह*
खिलाड़ियों की मांग को देखते हुए 30 लाख रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी गई.मंत्री भगत ने बतौर पुरस्कार डेढ़ लाख रुपये की नगद राशि दी और कहा कि इससे खिलाड़ियों में प्रोत्साहन बढ़ेगा और खिलाड़ी खेल में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, खिलाड़ियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नही करना पड़ेगा। बनेया स्टेडियम के लिये दिए 30 लाख रूपये से इन कामों को पूरा कराया जायेगा. इसमें स्टेज व शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, स्टेडियम की सीढ़ी व दर्शक दीर्घा के जीर्णोद्धार के लिए 10 लाख रुपये, खेल मैदान के समतलीकरण व विकास के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं. खिलाड़ियों में काफ़ी उत्साह देखने को मिला. वे सभी मंत्री अमरजीत भगत से भेंटकर आश्वास्थ भी दिखे. मंत्री जी ने आगे उनकी मांगों पर गौर करने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!