September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurEducationHelthjashpurlifestyle

ऐतिहासिक,आध्यात्मिक और सामाजिक स्थल सहित पूरे जिले में योग का संदेश,डीपाडीह,बाबा बछराज कुंवर धाम और वृद्धाश्रम में विशेष आयोजन

बलरामपुर जिलेभर में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों के साथ-साथ सामाजिक संस्थानों में आयोजित योग कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और संतुलित जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। डीपाडीह, बाबा बछराज कुंवर धाम और खुशी वृद्धाश्रम सहित जिलेभर में वृहद स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जनपद पंचायत शंकरगढ़ के अंतर्गत पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थल डीपाडीह सामत सरना परिसर में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों, शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने योग प्रोटोकॉल के अनुरूप सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों को अंत में पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

जनपद पंचायत वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत मानपुर स्थित बाबा बछराज कुंवर धाम में भी योग शिविर का आयोजन किया गया। आध्यात्मिक एवं प्राकृतिक वातावरण में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और सुखी जीवन के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया।

खुशी वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ नागरिकों ने भी पूरे उत्साह के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। वृद्धजनों ने अपनी क्षमता के अनुरूप विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर नियमित योग के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वृद्धजनों के उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा की सराहना की।

जिले के जनपद पंचायत , ग्राम पंचायतों, मंडी प्रांगण तथा नगर सेना कैंप, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, जवानों एवं आमजन ने सहभागिता की। इस दौरान नागरिकों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!