September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की मैराथन बैठक संपन्न,,,लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश…

मनरेगा,आवास और एनआरएलएम में लाएं लक्षित प्रगति – कलेक्टर

बलरामपुर, 04 फरवरीकलेक्टर राजेंद्र कटारा की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर की उपस्थिति में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
        बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने ग्राम पंचायतवार योजनाओं की प्रगति की वस्तु स्थिति पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मनरेगा अंतर्गत लक्ष्य के विरूद्ध सृजित मानव दिवस, श्रम आधारित भुगतान की स्थिति, समयबद्ध मजदूरी भुगतान, सृजित मानव दिवस, मनरेगा अंतर्गत निर्माणाधीन कार्य जैसे बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए गहन समीक्षा की। उन्होंने मनरेगा अंतर्गत हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मनरेगा अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों, डबरी की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करने को कहा। इस दौरान उन्होंने पूर्ण कार्यों का सीसी लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही युक्त धारा पोर्टल जल संवर्धन में प्रगति लाने को कहा।


         प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में स्वीकृत आवासों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। जिसमें उन्होंने लक्षित स्वीकृत आवासों की समीक्षा करते हुए पूर्ण-अपूर्ण आवास, लंबित आवास और जीओ टैगिंग के कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की मैदानी स्तर पर नियमित एवं निरंतर मॉनिटरिंग कर सभी लंबित आवास निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम जनमन आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण, निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी लेकर कार्यों में तेजी लाने को कहा।
       कलेक्टर श्री कटारा ने संबंधित अधिकारियों को आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बरतने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की राशि सीधे हितग्राही के खाते में ही जाए सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने आवास निर्माण में गड़बड़ी करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


          कलेक्टर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूहों में शत्-प्रतिशत परिवारों का समावेशन करना है। साथ ही अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ना है। ताकि महिलाओं की आजीविका में सतत वृद्धि हो।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे हैं स्वच्छता कार्याे की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया।
          कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि सभी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यों में गति लाए। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कार्यों में ढिलाई एवं किसी भी प्रकार अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में जनपद सीईओ एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!