November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदेशपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

6 फरवरी को होगा परीक्षा पे चर्चा 2026 का आयोजन,,,प्रधानमंत्री करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन…

बलरामपुर, 04 फरवरी। विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच को सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विगत नौ वर्षों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस कड़ी में परीक्षा पे चर्चा-2026 का मुख्य कार्यक्रम 06 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
        यह कार्यक्रम देशभर में दूरदर्शन, पीएम ई-विद्या चैनल, रेडियो, यूट्यूब, फेसबुक लाइव सहित अन्य डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीधा प्रसारित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम कर परीक्षा के मौसम को उत्सव के रूप में मनाने की सोच को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में इसका सीधा प्रसारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिले के विभिन्न सार्वजनिक एवं निजी स्थलों पर भी इस कार्यक्रम को सामूहिक रूप से देखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने को कहा है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक इसका लाभ ले सकें।
कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भारत सरकार के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रचार वीडियो एवं सामग्री को जिले के सभी स्कूलों में साझा किया जा रहा है। इससे छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही कार्यक्रम देखने की समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि वे विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं सहभागिता कर सकें। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए न केवल मार्गदर्शक सिद्ध हो रहा है, बल्कि उन्हें तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!