November 2, 2026 |

BREAKING NEWS

पटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

चरित्र शंका पर पति ने डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या,पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

राजपुर। थाना राजपुर क्षेत्र के ग्राम कोटागहना में चरित्र संदेह के चलते एक पति द्वारा अपनी ही पत्नी की लकड़ी के डंडे से मारकर नृशंस हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटागहना निवासी रामवृक्ष कोरवा उर्फ पिंटू (35 वर्ष) अपनी पत्नी चिंतामणि कोरवा के चरित्र पर अक्सर संदेह करता था। 16 अक्टूबर 2026 को मृतिका मोबाइल फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात कर रही थी और अपने दो वर्षीय पुत्र रयांश को साथ ले जाने की जिद करने लगी। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद गहरा गया और आक्रोशित होकर रामवृक्ष ने घर में रखे लकड़ी के डंडे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

​उपसरपंच की सूचना पर दर्ज हुआ हत्या का मामला

घटना की सूचना ग्राम पंचायत कोटागहना के उपसरपंच अनिल तिवारी द्वारा 16 अक्टूबर को थाना राजपुर में दर्ज कराई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 256/2026, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और मृतिका के कपड़े जब्त कर लिए हैं।

​आरोपी के विरुद्ध अपराध प्रमाणित होने पर पुलिस ने उसे 17 अक्टूबर की शाम गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!