August 3, 2026 |

BREAKING NEWS

कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देशयोजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देशपशु क्रूरता मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,दो मवेशी मुक्तनवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के स्थान को लेकर विवाद,झिंगो के स्थान पर बूढ़ाबगीचा में स्वीकृति पर रोक लगाने कलेक्टर से शिकायतआफत की बारिश,गेउर नदी उफान पर,राजपुर ओकरा कोठीपत्थल मार्ग बाधितप्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…संलग्नीकरण समाप्त करने के दावों की खुली पोल,प्रधान पाठक को मिला CEO का प्रभारबाबा धाम के कांवड़ियों की सेवा में जुटी सरगुजा कोरिया बोल बम सेवा समिति
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

विभिन्न प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण,,,बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही…

बलरामपुर। जिले में स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 तथा भारत सरकार की अधिसूचना (राजपत्र, वित्त मंत्रालय, राजस्व विभाग, नई दिल्ली दिनांक 23.12.2022) के अंतर्गत गठित उच्च एवं जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा जिला बलरामपुर रामानुजगंज में मादक पदार्थों के नष्टीकरण की कार्यवाही दिनांक 20.09.2025 को संपन्न कराई गई। यह कार्रवाई गठित जिला स्तरीय निपटान समिति के अध्यक्ष वैभव बैंकर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर एवं टीम की उपस्थिति में पारदर्शिता एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए थाना कोतवाली अंतर्गत ऑफिसर्स क्लब के पीछे निर्धारित स्थान पर की गई, जिसकी संपूर्ण कार्यवाही का फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी कर अभिलेख सुरक्षित रखा गया है।

        नष्टीकरण हेतु प्रस्तुत प्रकरणों में थाना रामानुजगंज, थाना थाना बसंतपुर, थाना पस्ता, थाना रघुनाथनगर के वे अपराध शामिल थे, जिनका निराकरण न्यायालय द्वारा किया जा चुका है। इनमें थाना रामानुजगंज के अपराध क्रमांक 87/2023, 125/2023, 84/2008, 174/2014, 56/2020, 113/2020, 47/2022, 308/2022, 172/2023, 192/2023, 241/2023, 251/2023, 23/2024, 77/2024, 147/2024, 168/2024, 185/2024, थाना बसंतपुर के अपराध क्रमांक 126/2016, 37/2023, 47/2023, 144/2023, 58/2024, 95/2024, 152/2024, थाना पस्ता का अपराध क्रमांक 74/2024, थाना रघुनाथनगर का अपराध क्रमांक 05/2025 एनडीपीएस एक्ट सम्मिलित थे। इन प्रकरणों से संबंधित जप्तशुदा मादक पदार्थों में गांजा 135.180 किलोग्राम, गांजा का पौधा 42 नग, नशीली कफ सिरप 1851 नग, नशीली टेबलेट 1838 नग, नशीला इंजेक्शन 724 नग इन सभी प्रतिबंधित मादक पदार्थों को समिति के पंचों की उपस्थिति में जलाकर नष्ट किया गया।

       इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी, एस एस साहू, सहायक आबकारी आयुक्त बलरामपुर, संबंधित थाना प्रभारी एवं डीसीआरबी शाखा के स्टाफ की उपस्थिति में एनडीपीएस के प्रकरणों में जप्त नशीले पदार्थों का विधिवत नस्टिकरण किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!