
सरगुजा। खेलो मास्टर्स स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा चंडीगढ़ में होने वाले खेल प्रतियोगिता के लिए अम्बिकापुर से खेलो मास्टर्स के खिलाडीयों का चयन किया गया है जिसके लिए बलरामपुर जिले से ललित किशोर का नाम स्विमिंग और फुटबॉल खेलों के लिए शामिल किया गया है।

खेलो मास्टर्स फाउंडेशन के तहत चंडीगढ़ में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में सरगुजा जिले से 27 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। जिसमें 30+,40+,50+ ये एज ग्रुप के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ की तीनों एज ग्रुप का टीम भाग लेगी। 5 खेलो मास्टर्स फाउंडेशन 2026 खेल चंडीगढ़ में आयोजन किया जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ टीम में बलरामपुर जिले से ललित किशोर को स्विमिंग व फुटबाल के लिये शामिल किया गया है। खेलो मास्टर्स चंडीगढ़ में जाने वाले सभी खिलाड़ियों को सरगुजा सांसद ने ट्रेक सूट प्रदान किया है।



