September 21, 2026 |

BREAKING NEWS

जिला कांग्रेस कमेटी ने ली मंडल अध्यक्षों की समीक्षा बैठकखेत में अवैध बिजली प्रवाहित कर तार घेरने से ग्रामीण की मौत,आरोपी गिरफ्तारनौकरी लगवाने के नाम पर भांजा ने ठगा 2 लाख रुपये,भेजा फर्जी नियुक्ति पत्र,गिरफ्तारभैंसों से भरी पिकअप पलटी,एक की मौत आरोपी वाहन स्वामी गिरफ्तारड्यूटी के दौरान शराब का नशा आरक्षक को पड़ा भारी,किया डायल 112 वाहन का एक्सीडेंट,एसपी ने किया सेवा से बर्खास्तकोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अवैध ईंट भट्ठों पर प्रशासन की कार्रवाई,,,80 हजार अवैध ईंट एवं 3 टन कोयला जब्त…

बलरामपुर। जिले में अवैध संचालित ईंट भट्टों पर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन में राजस्व की टीम के द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों पर कार्रवाई करते हुए ईंट एवं अवैध कोयला जब्त किया गया है।
       अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में तहसीलदार सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नगरपालिका बलरामपुर के वार्ड क्रमांक-13 में संचालित अवैध ईंट भट्टे पर कार्रवाई की गई। मौके पर लगभग 40,000 पकी हुई ईंटें, 15,000 कच्ची ईंटें तथा करीब 03 टन कोयला पाया गया, जिसे जब्त किया गया।
        इसी प्रकार ग्राम डूमरखी में भी अवैध ईंट भट्टे पर कार्रवाई करते हुए लगभग 25,000 ईंटों का अवैध निर्माण पाया गया, जिसे जब्त कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार प्रकरण तैयार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!