September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
खेलगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशटेक्नोलॉजीलाइफस्टाइलविदेशशिक्षा

जीवनदान समाजसेवी संस्था ने किया रोजगार मेला का आयोजन,,,मेधावी छात्र एवं कर्मचारियों का किया गया सम्मान…

राजपुर। जीवनदान समाजसेवी बलरामपुर के जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम के नेतृत्व में रविवार को राजपुर हरीतिमा में रोजगार मेला एवं मेधावी छात्र व कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के पी सिंह देव ने डॉ श्रीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व दीप ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस रोजगार में कार्यक्रम में जीवन दान समाज सेवी के अध्यक्ष श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने से रजगार मेला के आयोजन को विस्तार से बताया कि बेरोजगार साथियों को धीरज के साथ मेहनत करना चाहिए चाहे वह नौकरी के क्षेत्र में हो या व्यवसाया के क्षेत्र में हो। दोनों ही क्षेत्र में निश्चित लक्ष्य पाने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। अपर कलेक्टर डॉ टी डी मरकाम एवं शंकरगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी के पी सिंह ने रेजगार मेला के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि कैसे आज के समय मे युवा अपने रोजगार पाने की दिशा में पहल करें।उन्होंने कहा कि यह संस्था युवाओं को रोजगार पाने की दिशा में आवश्यक जानकारी देकर युवाओं को सही दिशा में लाने का प्रयास कर रही है जो सराहनीय पहल है। इस कार्यक्रम को विजय सिंह, कैलाश पोया, चन्द्र यादव शिक्षक दिलबोधन यादव व अन्य लोगो ने रोजगार से संबंधित कई जानकारियां प्रदान की।

इस कार्यक्रम में 195 कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्यों व एवं 59 छात्रों को अच्छे अंक हासिल करने पर प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में 794 बेरोजगारों के भाग लिया।कार्यक्रम में मँच संचालन टी डी मरकाम ने किया व आभार प्रदर्शन बी.डी.सी. रेखा सांडिल्य ने किया। जीवन दान समाज सेवी के अध्यक्ष श्रीमती प्रभात बेला मरकाम ने बताया कि इस तरह 18 को शंकरगढ़ 23 को कुसमी एवं 25 सितम्बर को चांदो में रोजगार मेला एवं मेधावी छात्र व कर्मचारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!