September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षा

छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी चंदन यादव का बलरामपुर दौरा,,, उम्मीदवारों को लेकर कार्यकर्ताओ से की रायशुमारी,,,

राजपुर। साल 2023 की विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीना शेष है ऐसे में कांग्रेस अभी भी उचित प्रत्याशी की तलाश में लगी हुई है। इस क्रम में रविवार को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के प्रभारी चंदन यादव बलरामपुर जिले के दौरे पर पहुंचे और उन्होंने एक-एक करके रामानुजगंज और सामरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं संभावित उम्मीदवारों से मुलाकात की।

कुछ दिन पुर्व जिले के सभी विकास खंडों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपना-अपना आवेदन किया था।जिसके बाद अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सहप्रभारी चंदन यादव ने जिले दोनों विधानसभा में अपना दौरा किए।उन्होंने  बेहतर उम्मीदवार की तलाश में सभी विकास खंडों के उम्मीदवारों सहित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि साल 2023 और 2024 दोनों चीजों को ध्यान में रखकर विधानसभा का भ्रमण कर रहे हैं जिसमें न सिर्फ उम्मीदवार चुनाव के रणनीति व अन्य कई मुद्दे शामिल हैं।

उन्होंने कहा क्षेत्र में मौजूदा राजनीतिक स्थिति क्या है कार्यकर्ताओं में किस तरह का उत्साह है और पार्टी की गतिविधि क्या है इन सभी चीजों की भी जानकारी ले रहे है क्योंकि साल 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ में अत्यंत महत्वपूर्ण है। संगठन में किस तरह से गति दी जाए और उसे किस तरह से मजबूत किया जाए इन सभी चीजों के लिए भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों का आवेदन आ चुका है लेकिन अभी स्क्रीनिंग और केंद्रीय चुनाव कमेटी की मीटिंग होना शेष है उसके बाद उम्मीदवारों के लिस्ट जारी होगी।

देखें वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
error: Content is protected !!