
बरीयों। नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम सिधमा में माता की जगराता कार्यक्रम आयोजित किया गया।लोक कलाकारों द्वारा आयोजित माता के जगराता कार्यक्रम में सामरी विधायक ने शिरकत करते हुए गरवा नृत्य में शामिल हुई।
नौ दिन चलने वाले दुर्गा नवमी के अवसर पर ग्राम सिधमा में स्थानीय कलाकारों द्वारा माता की जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित माता के जगराता कार्यक्रम में सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा शामिल हुई।जगराता कार्यक्रम के दौरान पंखुड़ा गाने पर अन्य महिलाओं के साथ सामरी विधायक ने भी गरवा नृत्य में शामिल होकर लुत्फ उठाया।इस दौरान जितेंद्र जायसवाल(छोटू) सहित दुर्गा पूजा समिति के सदस्य एवं लोक कलाकारों तथा भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।



