September 28, 2026 |

BREAKING NEWS

सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नसरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव एवं विज्ञान-गणित प्रश्न मंच प्रतियोगिता संपन्नकन्हर नदी के बीच टापू पर फँसे परिवार के 3 सदस्य,5 घंटे के चली रेस्क्यू,तीनो सुरक्षितआंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, बूढ़ाबगीचा में बच्चों को बांटी गई खेल सामग्री,अतिथियों ने बच्चों संग किया भोजनसरगुजा संभाग उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,सूरजपुर में नकली शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़02 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ग्राम में होगी ग्राम सभा, सुचारू संचालन के लिए सभी ग्राम पंचायतों में नोडल अधिकारी नियुक्तलगातार बारिश को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने संवेदनशील स्थलों पर सतत निगरानी के दिए निर्देशआगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक,लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए सख्त निर्देशवन भूमि पर जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास विफल,ट्रैक्टर और कल्टीवेटर जब्तछात्राओं की मौजूदगी में बालिका शौचालयों का भूमिपूजन,43 बालिका शौचालयों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण व समय-सीमा में पूरा करने के दिये निर्देश
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

30 सितम्बर तक शासकीय सेवकों को ई-केवाईसी करना अनिवार्य

बलरामपुर। राज्य शासन द्वारा समस्त शासकीय सेवकों को एम्प्लॉयी कार्नर अप्प एम्प्लॉयी कार्नर पोर्टल के माध्यम से कार्मिक सम्पदा मॉड्यूल पर अपना प्रोफाईल अद्यतन करने की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। इसके तहत् शासकीय सेवकों द्वारा इस मॉड्यूल के उपयोग हेतु उनका ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है। इस संबंध में संचालक कोष एवं लेखा द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया अनुसार सभी कार्यालय को इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु लेख किया गया था, परन्तु आज तिथि तक यह कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। भविष्य में शासकीय सेवकों के प्रोफाईल विवरण ई-केवाईसी का उपयोग वेतन आहरण हेतु किया जाना प्रस्तावित है एवं जिनका ई-केवाईसी हो गया है, उनका संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा चेकर लॉगिंग से वेरिफाइड किया जाना आवश्यक है, तभी ई-केवाईसी कार्य अपडेट होगा। उक्त कार्य 30 सितम्बर 2025 तक पूर्ण किया जाना अनिवार्य है।

       इस सम्बंध में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों का ई-केवाईसी अपडेट निर्धारित तिथि तक करना सुनिश्चित करें। पूर्णता के अभाव में भविष्य में वेतन आहरण में समस्या हो सकती है। साथ ही ई-केवाईसी अपडेशन पूर्णता प्रमाण पत्र माह 30 सितम्बर 2025 तक जिला कोषालय कार्यालय बलरामपुर को उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!