September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अंतिम दिन भाजपा कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशीयों ने भी भरा अपना नामांकन,,,निकाली ढ़ोल नगाड़ो के साथ रैली…

राजपुर। नगरीय निकाय के चुनाव हेतु नामांकन की प्रक्रिया आज मंगलवार को समाप्त हो गई। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशीयों ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।


     नगरीय चुनाव के लिए आज नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन दोनों ही राष्ट्रीय प्रमुख दलों भाजपा व कांग्रेस के उम्मीदवारों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी पूरे दमखम के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है।

नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा से अध्यक्ष पद हेतु धरम सिंह सहित अन्य पार्षद पद के उम्मीदवारों ने पार्टी पदाधिकारीयों के साथ माँ महामाया एवं दरहा बाबा ग्राम देवता की पूजा अर्चना कर अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ो के साथ रैली कर राजपुर एसडीएम कार्यालय पहुंचे जिसके बाद उन्होंने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।इस दौरान भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा समर्थक मौजूद रहे।वहीँ कांग्रेस ने बगैर कोई रैली आयोजित कर अपने अध्यक्ष सहित पार्षद पद के उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराया है।कांग्रेस से अध्यक्ष पद हेतु पूर्व में दो बार पार्षद एवं एक बार नगर अध्यक्ष रही श्रीमती खोरेन खलखो ने इस बार कांग्रेस से अध्यक्ष पद हेतु अपना परचा दाखिल किया है।


निर्दलीय प्रत्याशी ने दिखाई अपनी दम :-  वार्ड क्रमांक 06 के निर्दलीय प्रत्याशी विश्वास गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना दम दिखाते हुए अपने वार्ड वासियों के भारी संख्या में समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ो एवं आतिशबाजी कर रैली करते हुए अपना नामांकन परचा दाखिल किया है।रैली के दौरान उनके समर्थकों में भारी जोश व उत्साह दिखा।समर्थकों ने निर्दलीय प्रत्याशी विश्वास गुप्ता के फोटो युक्त तख्ती लेकर रैली में उपस्थित थे। नामांकन के दौरान भारी भीड़ निर्दलीय प्रत्याशी विश्वास गुप्ता की रैली में देखी गई। विश्वास गुप्ता विगत वर्ष भी वार्ड क्रमांक 06 से निर्दलीय पार्षद के रूप में रह चुके हैं।
खेल बिगाड़ सकते हैं निर्दलीय प्रत्याशी :- नामांकन भरने की अंतिम दिन भाजपा सहित कांग्रेस के उम्मीदवारों ने जहाँ अपना नामांकन दाखिल किया है वहीँ 15 में से 11 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशीयों ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।निर्दलीय प्रत्याशीयों के मैदान में डटे रहने से कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। बहरहाल अब देखना यह होगा कि नाम वापसी के दौरान कितने निर्दलीय प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!