September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
देशबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइल

स्वतंत्रता दिवस: विधायक ने किया ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी हुआ आयोजन

कुसमी| 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में तिरंगा झंडोत्तोलन का समारोह बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विकासखंड के मंडी प्रांगण में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जहां क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, एसडीएम करुण डहरिया, तहसीलदार रॉकी एक्का सहित अधिकारी- कर्मचारियों ने ध्वजारोहण उपरांत उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान राष्ट्रगान के बीच उपस्थित जनसमूह ने देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।

सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि उन वीरों के बलिदान को याद करने का दिन है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और देश की एकता, अखंडता व प्रगति में योगदान दें।

जनपद पंचायत कार्यालय ने जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी और सीईओ डॉ अभिषेक पाण्डेय ने तिरंगा फहराया। नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत, उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल और सीएमओ अरविंद विश्वकर्मा ने सभी वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया। एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी इमानुएल लकड़ा, थाना में प्रभारी डाकेश्वर सिंह के नेतृत्व में झंडा फहराया गया, वहीं सीएससी कुसमी में डॉ. सतीशचंद्र पैकरा ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया। इसके अलावा हिंडालको कार्यालय, प्रेस क्लब, कांग्रेस कार्यालय, विभिन्न स्कूल-विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं, सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों और अन्य स्थानों पर भी तिरंगा लहराया गया। हर जगह देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जगह-जगह मिठाई वितरण और बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। बच्चों में देशप्रेम का जोश देखते ही बन रहा था। स्वतंत्रता दिवस का यह भव्य उत्सव नगर में एकता, भाईचारे और देश के प्रति समर्पण की भावना को और प्रगाढ़ कर गया। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का माहौल देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। लोग तिरंगे की शान में एकजुट होकर इस राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाते नज़र आए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!