September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पशु हत्या के मामले में पांच आरोपी सहित एक विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

शंकरगढ़। पशु हत्या में मामले में शंकरगढ़ पुलिस ने पांच आरोपियों सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।

      पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुर्या पाण्डेय, निवासी डीपाडीह, थाना शंकरगढ़ के द्वारा थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम जरहाडीह (पतराटोली लाईन पारा)  निवासी मोहना पहाड़ी कोरवा के द्वारा अन्य लोगों के साथ मिलकर एक गाय को क्रूरता पूर्वक मार दिए हैं।

     प्रार्थी की सूचना पर थाना शंकरगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। परंतु आरोपियों को पुलिस के आने की खबर लगने से आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौका घटना स्थल से एक नग गाय के मांस के अवशेष टंगिया, छुरा, बाल्टी एवं अन्य वस्तुएं जब्त कर पुलिस के कब्जे में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी मोहना पहाड़ी कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 30.07.2025 को आरोपी मोहना द्वारा कुछ दिन पहले खरीदे गए गाय को अपने खेत के पास ले जाकर अपने बेटे राजबली, नाती चंदर, मजदुर कोंदा ,गोयंदा एवं एक अन्य नाबालिग लड़के के साथ मिल कर गाय की हत्या किये है।आरोपी द्वारा बताए जाने के बाद पुलिस ने पाँच आरोपियों मोहना पहाड़ी  कोरवा पिता बुगु पहाड़ कोरवा उम्र 59 वर्ष रामबली पहाड़ी कोरवा पिता मोहना उम्र 44 वर्ष चन्दन उर्फ चंदर पहाड़ी कोरवा पिता रामबली उम्र 24 वर्ष छोटा कोंदा उर्फ कोंदा पहाड़ी कोरवा पिता भीमा उम्र 39 वर्ष गोयंदा पहाड़ी कोरवा पिता घुमा उम्र 21 वर्ष सहित एक विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी ग्राम जरहाड़ीह (पतराटोली), थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर को धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 ,10 एवं पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा- 11 (1) (ठ),11(3)( ड)* के तहत गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!