November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर जिले में भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा,,,संजय सिंह को मिला पुनः जिला महामंत्री का दायित्व…

बलरामपुर/राजपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवँ प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय व बलरामपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अनुमोदन उपरांत बलरामपुर जिला में भाजपा जिला पदाधिकारीयों की घोषणा की गई है। भाजपा ने जिला बलरामपुर के नए कार्यकारिणी में राजपुर निवासी संजय सिंह के राजनीति में सक्रिय भागीदारी को देखते हुए उनके ऊपर विश्वास जताते हुए उन्हें पुनः भाजपा में बलरामपुर जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। वहीँ इस कार्यकारिणी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पुर्व जनपद अध्यक्ष कमला राम तथा बलवंत सिंह एवँ आनंद जायसवाल को उपाध्यक्ष तथा अपने राजनीति में मंडल से लेकर जिले में कई दायित्व को निभाने वाले प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुशंसा पर बलरामपुर जिले में भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा 31 जुलाई को कर दी गई है।नई कार्यकारिणी में एक बार फिर से भाजपा के जिला महामंत्री संजय सिंह सहित भानु प्रकाश दीक्षित को महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।वहीँ इस कार्यकारिणी में अजित सिंह कमला राम श्रीमती तारावती सिंह एवँ बलवंत सिंह आनंद जायसवाल शशिकला भगत को उपाध्यक्ष एवँ प्रवीण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।भाजपा के नई कार्यकारिणी के गठन से जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है वहीँ जमीनी स्तर पर भाजपा को एक नई गति व दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

देखें सूची

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!