July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियागैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मरीजों का होगा उच्च संस्थानों में निःशुल्क उपचार,,,जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

बलरामपुर। जिला प्रशासन एवं दिन-हीन सेवा समिति के द्वारा जिले के चिन्हांकित 35 मरीजों को रायपुर स्थित उच्च संस्थाओं में उपचार हेतु भेजा गया है। रेफर मरीजों से मुलाकात कर जिला पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव उनका हाल-चाल जाना एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा रायपुर जाने हेतु की गई व्यवस्था के तहत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना हुए मरीजों में 35 मरीज जिसमें 27 बच्चे एवं 08 व्यस्क मरीज सम्मिलित हैं जिनमें जन्मजात हृदय जनित रोग के 17 बच्चे जिनका उपचार श्री सत्य साई हॉस्पिटल रायपुर में किया जाएगा। इसी प्रकार कैंसर के संभावित 06 मरीज, क्लब फूट के 06, मोतियांबिद के 02, हृदय रोग के 02 एवं अन्य 02 मरीजों को उपचार हेतु मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर रेफर किया गया है। उन्हें पूरी व्यवस्था के साथ रायपुर स्थित उच्च स्वास्थ्य संस्था में उपचार हेतु रवाना किया गया है।

     गौरतलब है कि प्रदेश के आदिम जाति,अनुसूचित जाति विभाग व कृषि मंत्री रामविचार नेताम के पहल एवं कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 21 एवं 22 जून 2025 को किया गया था। शिविर में जांच उपरांत मरीजों का चिन्हांकन किया गया था, जिसमें मुख्यतः कैंसर, हदय जनित रोग एवं जन्मजात हृदय जनित रोग पाये गये थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!