July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
क्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

करेंट लगाकर हत्या के मामले में पत्नी गिरफ्तार,,,दूसरी पत्नी रख लेने से नाराज थी पहली पत्नी…

बलरामपुर। ग्राम अधौरा में बलरामपुर क्षेत्र में घटित करेंट से हत्या के प्रकरण में पत्नी गिरफ्तार, पति के द्वारा दूसरी पत्नी रख लेने से पहली पत्नी थी नाराज।बिजली करंट लगाकर की गई पति की हत्या।

       बलरामपुर जिले के अधौरा में दिनांक 30 जुलाई को प्रातः 3.00 बलरामपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अधौरा में पति पत्नी का घर के अंदर विवाद हो रहा है। सूचना पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम एवं कुछ जनप्रतिनिधि अधौरा स्थित मकान पर पहुंची तो मकान अंदर से बंद था। इस दौरान घर के अंदर से मृतक मनोज गुप्ता की चिल्लाने के आवाज आ रही थी जो अचानक बंद हो गयी। पुलिस के द्वारा दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया जो कुछ देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किए जाने पर पत्नी पार्वती गुप्ता घर का दरवाजा खोली और तुरंत बेहोश हो गयी। पुलिस जब घर के अंदर प्रवेश की तो घर के अंदर मनोज गुप्ता जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। मनोज गुप्ता के दोनों हाथ और दोनों पैर बंधा हुआ था। पुलिस के द्वारा तत्काल मनोज गुप्ता और पार्वती गुप्ता को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ पर डॉक्टर द्वारा मनोज गुप्ता को मृत घोषित कर दिया गया।

        घटना पर थाना बलरामपुर में मर्ग कायम कर धारा 194 बीएनएसएस एवं धारा 103 (1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना पर पाया गया कि मृतक मनोज गुप्ता के द्वारा अपनी पहली पत्नी पार्वती गुप्ता के अतिरिक्त एक अन्य पत्नी बलरामपुर में किराए के मकान में रखा हुआ था जिससे आए दिन पति पत्नी के मध्य वाद विवाद होते रहता था। पूर्व में पार्वती गुप्ता के द्वारा अपने पति मनोज गुप्ता के विरुद्ध थाना बलरामपुर में मारपीट और प्रताड़ना के संबंध में अपराध भी पंजीबद्ध करवाया गया था। इसके अतिरिक्त महिला आयोग में भी पार्वती गुप्ता के द्वारा शिकायत दर्ज करवाया गया था। दिनांक 29/07/2025 और 30/07/205 के दरमायनी रात्रि मृतक मनोज गुप्ता और आरोपीया पार्वती गुप्ता के मध्य पुनः वाद विवाद हो रहा था। इसी दौरान आरोपीया के द्वारा अपने पति मनोज गुप्ता को कही कि अब मैं दुबारा आपको दूसरी महिला के पास नहीं जाने दूँगी अपने पास बाँध कर रखूँगी। तब मृतक मनोज गुप्ता के द्वारा स्वयं ठीक है बंध कर रख लो कहकर अपने आप को पत्नी पार्वती गुप्ता से अपना दोनों हाथ और पैर बँधवा लिया। उसके बाद भी दोनों के बीच वाद विवाद चल रहा था। पत्नी पार्वती अपने पति के द्वारा दूसरी पत्नी रख लेने से अत्यधिक क्षुब्ध थी और पिछले 3-4 वर्षों से लड़ाई झगड़ा होने से आक्रोशित थी। इसी दौरान जब दोनों के बीच लगातार लड़ाई झगड़ा हो रहा था तब पार्वती गुप्ता अत्यधिक आक्रोशित होकर घर में रखे एक्सटेंशन वायर से अपने पति मनोज गुप्ता को करेंट लगाना शुरू कर दी जिससे पति मनोज गुप्ता की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी। प्रकरण की विवेचना पर आरोपीया पार्वती गुप्ता पति स्व. मनोज गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम बरदर के विरुद्ध पर्याप्त सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!