November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सायबर ठगी में मामले में आरोपी गिरफ्तार,,,कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता दिया सायबर ठगों को…

बलरामपुर। विभिन्न बैंको में अपने नाम पर बैंक खाता खोलवा कर अवैध धन अर्जित करने के उदेश्य से ऑनलाईन सायबर ठगी करने वाले आरोपियों को प्रतिमाह के किराए पर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले आरोपी को मानिकपुर चलगली से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि व्यापारिक बैंको के म्युल बैंक खाता धारकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए संदिग्ध खाता धारक अमरेश पाल पिता अर्जुन पाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी मानिकपुर, थाना चलगली, जिला बलरामपुर के बैंक खातों का जॉच किया गया। जांच में आरोपी अमरेश पाल के द्वारा अपने नाम से बैंक खाता एचडीएफसी बैंक एवं सेंट्रल बैंक में खाता खोलवा कर अवैध धन अर्जित के उदेश्य से प्रति सेविंग बैंक खाता के एवज में 3000 रूपये प्रति माह एवं प्रति करंट एकाउंट के एवज में 5000 रूपये प्रति माह के दर से अवैध लाभ प्राप्त किया गया है, तथा अपने बैंक खातो को ऑनलाईन सायबर ठगी करने वालों को उपलब्ध कराया गया है। आरोपी के द्वारा उपलब्ध कराये गये बैंक के खातो में देश के विभिन्न राज्यो में घटित सायबर ठगी से प्राप्त रूपये का ट्रांजेक्शन होना पाया गया। पुलिस ने आरोपी अमरेश पाल के विरूद्ध धारा-317(2), 317(4), 317(5), 318(4), 61(2) (क) बीएनएस में तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी अमरेश पाल को ग्राम मानिकपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने अपराध घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी को बैंक खाता के हिसाब से कमीशन के रूप में रूपये मिलते थे। पुलिस ने आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। इस कार्यवाही में निरीक्षक भापेन्द्र साहू, सउनि राधेश्याम विश्वकर्मा, प्रधान आर. शैलेन्द्र तिवारी आरक्षक सचिन सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!