November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री आवास योजना एवँ मनरेगा में भारी अनियमितता,,,पंचायत सचिव एवँ रोजगार सहायक गिरफ्तार…

राजपुर/शंकरगढ़। जनपद पंचायत शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत हरिगवां में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा के क्रियान्वयन में वित्तीय अनियमितताओं पर विस्तृत जांच उपरांत अनियमितता पाए जाये पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

     जनपद पंचायत सीईओ शंकरगढ़ वेदप्रकाश पांडे के द्वारा थाना शंकरगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि ग्राम पंचायत हरिगवां के पंचायत सचिव जॉन कुमार टोप्पो एवं ग्राम रोजगार सहायक संजय दास द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवासों का फर्जी जियो टैग कर आवास की राशि उनके खातों में अंतरित कराई गई तथा हितग्राहियों से अंगूठा लगवाकर राशि का गबन किया गया। साथ ही फर्जी मास्टर रोल जारी कर विभिन्न बैंक खातों में मजदूरी की राशि अंतरित कर भी अनियमितता बरती गई है। जनपद सीईओ शंकरगढ़ ने विस्तृत जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत हरिगवां में 26 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण है तथा 47 आवास प्रगतिरत है जिसे रोजगार सहायक के द्वारा भौतिक रूप से अपूर्ण आवासों का फर्जी तरीके से पूर्ण आवास का जियो टैग किया गया है। इस प्रकार सचिव एवं रोजगार सहायक हरिगवां के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 7 हितग्राहियों की राशि 905000 एवं मनरेगा से मजदूरी 100881 रुपए कुल 10 लाख 5881 रुपए आहरण कर का गबन किया गया। जिस पर थाना शंकरगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। ग्राम पंचायत हरिगवां के विस्टा पैकरा एवं बिस्टा एक ही व्यक्ति हैं जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम सभा प्रस्ताव में बिस्टा तथा आवास प्लस ग्राम सभा प्रस्ताव में विस्ता पैंकरा को पात्र कर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा आवास स्वीकृत कराया गया एक ही हितग्राही के नाम आवास अप्रारंभ है जबकि हितग्राही के खाते में 240000 रुपए की राशि तथा मनरेगा से कुल 33894 का भुगतान कराया गया है।

       इसी प्रकार मुन्ना पत्नी शांति के नाम से आवास स्वीकृत है जो कि वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक के द्वारा 120000 शांति के नाम पर राशि जारी कराया गया शांति के पति मुन्ना के नाम आवास पुर्व में ही स्वीकृत हो चुका है। इसी प्रकार मंगरु पिता शिवनाथ एवं मुन्नी दोनों पति-पत्नी है मंगरू शिवनाथ का आवास टॉप लेवल पर प्रगतिरत है मुन्नी के नाम आवास वर्तमान में अप्रारंभ है जिस पर रोजगार सहायक के द्वारा मुन्नी के खाते में 120000 तथा मनरेगा से 20358 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार बीजू पिता टेडगु के नाम से स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के द्वारा हितग्राही के खाते में 120000 रुपए तथा मनरेगा से 21942 रुपए भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार जुगना पिता तेतरा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है फिर भी 120000 रुपए तथा मनरेगा से 24687 रुपए का भुगतान कराया गया है। इसी प्रकार निशांत कुमार एक्का पिता अमृत का के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जबकि हितग्राही खाते में 95000 राशि जारी की गई है जिसमें से रोजगार सहायक के द्वारा 40000 ओटीपी के माध्यम से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया गया। इसी प्रकार हरिगवां के हितग्राही पांडुल कुजूर पिता केवटा के नाम स्वीकृत आवास वर्तमान में अप्रारंभ है, जिस पर ग्राम पंचायत सचिव ,रोजगार सहायक के द्वारा पांच बार अंगूठा लगवा कर 10000 के मान से 50000 रुपए राशि लिए जाना बताया गया।

    मामले में शंकरगढ़ पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर धारा 37/2026, 316(5), 318(2,4), 338, 336(3), 340(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों जान टोप्पो पिता स्वर्गीय जयदान टोप्पो उम्र 39 वर्ष ग्राम अमेरा, थाना शंकरगढ़ एवँ संजय दास पिता परशुराम उम्र 40 वर्ष निवासी मनकेपी थाना शंकरगढ़ को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!