July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जनपद उपाध्यक्ष के प्रयास से 18 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु 90 लाख रुपये की स्वीकृति

राजपुर। धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा राजपुर क्षेत्र के 18 मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु कुल 90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

     इस स्वीकृति के अंतर्गत बुढ़ाबगीचा का पछिमा देवता मंदिर, कौडु का शिव मंदिर, ओकरा का ढोढी डारिया शिव मंदिर, नवकी का समलाया मंदिर, अमदरी का शिव मंदिर, घोरघड़ी का शिवडांड़ मंदिर, बरियों का राम मंदिर, भिलाईखुर्द का शिव मंदिर, खुखरी का हनुमान मंदिर, शिवपुर का शिव मंदिर, अमडीपारा का शिवगढ़ मंदिर, जिगडी का हनुमान मंदिर, डिगनगर का शिव मंदिर सहित नगर पंचायत राजपुर के विभिन्न वार्डों के सत्ती, महामाया, हनुमान एवं कोठी पत्थर मंदिर शामिल हैं।

      जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने बताया कि मंदिरों के जीर्णोद्धार हेतु यह स्वीकृति उनके द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर प्राप्त हुई है। इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक उद्देश्वरी पैकरा एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल के अनुमोदन का विशेष योगदान रहा।उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए राजपुर क्षेत्र के धर्मप्रेमियों की ओर से क्षेत्रीय विधायक एवं विभागीय मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!