July 26, 2026 |

BREAKING NEWS

सूचीबद्ध गुंडा बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू गिरफ्तारउत्कर्ष योजना अंतर्गत 6वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग निरस्त,काउंसलिंग संबंधी नई सूचना पृथक से होगी जारीग्राम उधवाकठरा राजस्व सर्वेक्षण उपरांत अतिक्रामकों की सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,7 अगस्त तक कर सकते है दावा-आपत्तियुवा मोर्चा की वाल राइटिंग अभियान,विधायक ने की कार्यक्रम की शुरुआतनव नियुक्त दो एल्डरमैनों ने ली पद व गोपनीयता की शपथसंभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूल
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राहियों को साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने अपील

बलरामपुर जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से जुड़ी हितग्राहियों को साइबर ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ओटीपी फ्रॉड और बैंक खातों से अवैध निकासी की घटनाओं को देखते हुए सभी लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की अपील की गई है।
       महिला बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से अंतरित की जाती है। इसके लिए किसी भी प्रकार के ओटीपी की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी मांगता है, तो यह साइबर धोखाधड़ी का प्रयास हो सकता है।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र की सभी हितग्राहियों को इन सुरक्षा उपायों की जानकारी अनिवार्य रूप से दें। साथ ही ग्राम स्तर पर बैठक आयोजित कर साइबर जागरूकता फैलाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल उच्च अधिकारियों को दें।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना हितग्राही क्या करें, क्या ना करें :-
हितग्राहियों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक खाते की जानकारी केवल अधिकृत बैंक कर्मियों के साथ ही साझा करें। मोबाइल नंबर को बैंक खाते एवं आधार से लिंक रखना सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की जानकारी तुरंत बैंक या पुलिस को दें। बैंक से प्राप्त एसएमएस अलर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें तथा एटीएम डेबिट कार्ड का पिन पूरी तरह गोपनीय रखें।
        हितग्राही किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, बैंक विवरण, पिन या पासवर्ड साझा न करें। अनजान कॉल, व्हाट्सएप लिंक या फर्जी सरकारी अधिकारियों के झांसे में न आएं। योजना में नाम जोड़ने या पैसा दिलाने के नाम पर किसी को पैसे न दें। किसी भी संदिग्ध ऐप या लिंक को डाउनलोड करने से बचें और सार्वजनिक स्थानों पर बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
किसी भी प्रकार की सहायता या शिकायत के लिए हितग्राही नजदीकी बैंक शाखा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, पुलिस थाना या साइबर सेल से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!