July 24, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

24 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में होगी ग्राम सभा,जनकल्याण एवं विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा

आवास प्लस 2.0 सर्वे सूची का वाचन के साथ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लिया जाएगा निर्णय

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में ग्रामीण विकास, पंचायत सशक्तिकरण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। पंचायत संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी ग्राम पंचायतों को ग्राम सभा में निर्धारित विषयों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम सभा में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के अंतर्गत सिस्टम जनरेटेड स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन एवं अवलोकन किया जाएगा। पात्रता एवं प्राथमिकता के आधार पर ग्राम सभा द्वारा सूची का अनुमोदन करते हुए नियमानुसार दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी तथा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर अंतिम सूची आवास सॉफ्ट पर अपलोड की जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के पात्र हितग्राहियों के चयन में पारदर्शिता एवं जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

साथ ही ग्राम सभा में पूर्व बैठक के प्रस्तावों के क्रियान्वयन की समीक्षा, पंचायत की आय-व्यय का अनुमोदन, विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति, विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (वीबी-जी-रामजी) के संबंध में जानकारी, पंचायत कराधान व्यवस्था, पंचायत उन्नति सूचकांक, अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा, जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, टीबी मुक्त भारत अभियान, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान, वृक्षारोपण, जल संचयन, सड़क सुरक्षा एवं आवारा पशु प्रबंधन सहित कुल विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!