July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
आस्थागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

अलखडीहा में हुए सुशासन तिहार का आयोजन,,,11 शिकायत व 350 माँगों के आवेदन हुए प्राप्त…

राजपुर। सुशासन तिहार 2026 के तहत “गांव-गांव, द्वार-द्वार जनसमस्या निवारण शिविर” के तहत गुरुवार को राजपुर विकासखंड के ग्राम अलखडीहा में आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। शिविर में कुल 373 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 11 शिकायत और 350 मांगो का आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें शिविर स्थल पर ही 12 आवेदनों का निराकरण किया गया।

        कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव मुख्य अतिथि एवँ कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत एवं जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल रहे। शिविर में परती, उलिया, जिगड़ी, उफिया, लदकुड़, महगई, अलखडीहा, कौडू, बाड़ी चलगली, सेवारी, भदार, बुढ़ाबगीचा, लाउ, धोरधड़ी, बैढ़ी, लडुवा, पहाड़खड़ुवा, झिंगो, कर्रा एवं कोटागहना सहित 20 पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। पंजीयन विभाग द्वारा अलग से स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी और पंजीयन कार्य किया गया।

oplus_2

          शिविर के दौरान ग्राम करवाँ निवासी रामसुंदर राम ने मंच पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर हल्का नंबर 04 की पटवारी द्वारा उनसे 20 हजार रुपए ली थी। इस पर जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी ने मंच से ही संबंधित पटवारी और ग्रामीण को बुलाकर पूछताछ की। ग्रामीण ने कहा कि उन्होंने पटवारी को 20 हजार रुपए दिए हैं, जबकि पटवारी ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने न तो पैसे मांगे और न ही लिए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम देवेंद्र प्रधान ने जांच कराने और तथ्य सामने आने पर कार्रवाई करने की बात कही।

           वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि जो भी व्यक्ति अपनी निजी भूमि पर पौधारोपण करना चाहते हैं, वे पंजीयन कराकर वन विभाग से निशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव ने कहा कि सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है तथा लंबित मामलों के निराकरण के लिए रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने क्षेत्र में पानी की समस्या, वनाधिकार पट्टा एवं पेंशन योजनाओं को प्राथमिकता से हल करने की बात कही।

         जनपद अध्यक्ष विनय भगत ने कहा कि जिन लोगों को भूमि स्वामी का पट्टा मिलने में दिक्कत आ रही है, उनकी समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन से चर्चा कर किया जाएगा। उन्होंने श्रम विभाग में पंजीयन कराने के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए कहा कि पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न हितग्राही योजनाओं का लाभ मिलता है। उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन की जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु वालों को 500 रुपए तथा 80 वर्ष से अधिक आयु वालों को 650 रुपए पेंशन दी जाती है।

          जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मरावी ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है। उन्होंने ग्रामीणों से निर्भय होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए मौजूद हैं।

          इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जंगवंशी यादव, उपसरपंच संतीश सिंह, अनिल तिवारी, उदय यादव, राजेश यादव, एसडीएम देवेंद्र प्रधान, सीईओ संजय दुबे, एसडीओ जानूराम सोनवानी, योगेश नागेश, महेंद्र सांडिल्य, लेखपाल श्यामलाल गुप्ता, पंचायत निरीक्षक फूलमोहन राम, सचिव नरेंद्र जयसवाल, कृष्णानंद तिवारी,अगस्तुस टोप्पो, दिलीप जायसवाल, सुनील तिवारी ,सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

बिना कारण सचिव को हटाने की माँग :- अलखडीहा के आयोजित जनसमस्या शिविर में एक आवेदन ऐसा भी आया जिसमें बिना कारण ग्राम पंचायत महंगाई में पदस्थ सचिव देवनाथ पांडेय को हटाने की माँग की गई।ग्रामीणों ने महंगाई में पदस्थ सचिव देवनाथ पांडेय को बिना कारण हटाने की माँग करते हुए उक्त पंचायत में दो सचिव नवल साय एवँ डब्लू एक्का का नाम भी सुझाया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!