June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम सिधमा में किया गया पौधा रोपणप्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाईमोर गांव मोर पानी अभियान से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बलरामपुर,भू-जल संवर्धन की दिशा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदानबच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपणजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेशबैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभरायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
BalrampurBussinesscrimeEducationjashpurJoblifestylepatthalganvpolitics

फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,,फर्जी निवास प्रमाण पत्र से सीआरपीएफ,एसएसबी, सीआईएसएफ में हुए भर्ती…

बलरामपुर। कूटरचित दस्तावेजों से छत्तीसगढ़ राज्य का निवास निवास प्रमाण पत्र बनवाने वाले गिरोह का पर्दा फास, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार। डोंगरगढ़ से दिया गया घटना को अंजाम।छत्तीसगढ़ राज्य का फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाकर सीआरपीएफ में अवैध तरीके से भर्ती होने का है मामला।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 28/04/2026 को तहसीलदार बलरामपुर के द्वारा लिखित शिकायत आवेदन थाना बलरामपुर में प्रस्तुत की गई थी जिसमे तहसीलदार बलरामपुर के द्वारा लेख किया गया था कि 204 कोबरा बटालियन, सीआरपीएफ, करनपुर जगदलपुर में पदस्थ कांस्टेबल सुमित पिता अचल सिंह के द्वारा तहसील कार्यालय बलरामपुर से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से विशाल सोनी पिता स्व. सुरेश सोनी के शैक्षणिक दस्तावेजों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों में कुटरचना कर सुमित पिता अचल सिंह के नाम का उल्लेख कर स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र हेतु ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी करवाया गया है।

तहसीलदार बलरामपुर द्वारा प्रस्तुत शिकायत आवेदन की जाँच पर आरोपी सुमित पिता अचल सिंह निवासी ग्राम रूँध थाना मनिया जिला धौलपुर राजस्थान एवं अन्य आरोपी के विरुद्ध थाना बलरामपुर में धारा 318(2), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2)(a) बीएनएस एवं 66(सी), 66(डी) आईटी एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 14/05/2026 को आरोपी सुमित पिता अचल सिंह निवासी ग्राम रुंध जिला धौलपुर राजस्थान जो कि छत्तीसगढ़ राज्य के कोटे का अवैध लाभ लेकर वर्ष 2023 में सीआरपीएफ में एसएससी के माध्यम से भर्ती हुआ था को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

प्रकरण की अग्रिम विवेचना पर फर्जी तरीके से छत्तीसगढ़ के ग़ैर निवासी व्यक्तियों द्वारा केंद्रीय भर्ती में छत्तीसगढ़ राज्य का निवास प्रमाण पत्र पत्र प्रस्तुत कर अवैध लाभ प्राप्त करने के में मुख्य अभियुक्त जिनके द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार करवाकर ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से छत्तीसगढ़के विभिन्न स्थानों से निवास प्रमाण पत्र जारी करवाने वाले मुख्य अभियुक्त विवेक सिंह तोमर पिता रामसिया सिंह तोमर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम खांद का पुरा थाना अंबा जिला मोरेना मध्यप्रदेश एवं सहआरोपी आकाश सिंह पिता रामानंद शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी चांद का पुरा थाना अंबा जिला मोरेना मध्यप्रदेश को दिनांक 22/05/2026 को रायपुर से अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया एवं विवेचना पर आरोपीगण के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 23/05/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विवेचना के दौरान पाया गया कि आरोपी विवेक सिंह तोमर के द्वारा स्वयं का भी डोंगरगढ़ से फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करके छत्तीसगढ़ राज्य का निवास प्रमाण पत्र बनवाया गया है। साथ आकाश शर्मा के द्वारा अपना नाम बदलकर तुकेश्वर पिता भोजराम निवासी पुलिस लाइन के पीछे बलरामपुर के नाम से फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, एवं दीपक चौरसिया निवासी बलरामपुर के शैक्षणिक दस्त्वेजों में छेड़छाड़ कर तूकेश्वर पिता भोजराज का नाम जोड़कर तहसील कार्यालय बलरामपुर से निवासी प्रमाण पत्र बनवाया जाना पाया गया। प्रकरण के अग्रिम विवेचना में दस्तावेजों में छेड़छाड़ कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर छत्तीसगढ़ के अलग अलग कई तहसील कार्यालय में ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा कर अवैध तरीके से स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनवाने वाले आरोपी ओमप्रकाश चंद्रवंशी पिता गौतम लाल चंद्रवंशी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सीतागोटा थाना बाघनदी जिला राजनांदगांव का पतातलाश कर दिनांक 27/05/2026 को राजनंदगांव से अभिरक्षा में लेकर थाना बलरामपुर लाया गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि प्रकरण के आरोपी विवेक सिंह तोमर के द्वारा इनके पास छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर के अलग अलग व्यक्तियों के नाम से छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए काम दिया जाता था फिर प्रति व्यक्ति के हिसाब से 4-5 हज़ार रुपये लेकर इनके द्वारा ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल में सिटीजन आइडी बनाकर आवश्यकतानुसार अलग अलग व्यक्तियों के दस्तावेज डाउनलोड करके उसमें एडिट करके जिनके नाम से प्रमाण पत्र बनवाना हो उनका नाम ऐड करके ऑनलाइन आवेदन जमा कर स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी करवा लिया जाता था। आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किए गए कंप्यूटर सिस्टम जप्त किया गया है। आरोपी विवेक सिंह तोमर के द्वारा एक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रति व्यक्ति 3-4 लाख रुपये प्राप्त किया गया है।

प्रकरण की विवेचना पर पाया गया कि केंद्रीय पुलिस बल की भर्ती में छत्तीसगढ़ राज्य का कट ऑफ अन्य राज्यों की तुलना में कम रहने के कारण अन्य राज्य के व्यक्ति अवैध लाभ प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र बनवाकर केंद्रीय पुलिस बल में भर्ती हुए है अथवा भर्ती होने का प्रयास किया जा रहा है। विवेचना के दौरान पाया गया कि बलरामपुर तहसील कार्यालय के अतिरिक्त तहसील कार्यालय डोंगरगढ़ से ऐसे लगभग 20-25 स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र जारी करवाया गया है जिसका उपयोग कर छत्तीसगढ़ राज्य के कई ग़ैर निवासी केंद्रीय आर्म्स पुलिस बल जैसे सीआरपीएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ में भर्ती हुए है जिसकी पतासाजी कर संबंधित इकाई में पत्राचार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!